लखनऊ : जल्द ही शहर में छह और रूट पर फर्राटा भरेंगी इलेक्ट्रिक बसें

लखनऊ : जल्द ही शहर में छह और रूट पर फर्राटा भरेंगी इलेक्ट्रिक बसें

लखनऊ, अमृत विचार। राजधानी के आधा दर्जन और रूट पर सिटी बस प्रबंधन ने 35 नई बसों के संचालन की तैयारी की है। सात जुलाई से ये बसें तय रूटाें पर दौड़ेंगी। इससे रोज लगभग हजारों दैनिक यात्रियों को फायदा होगा। सिटी बस प्रबंधन चारबाग, दुबग्गा और गोमतीनगर के इलाकों में 35 नई इलेक्ट्रिक बसें …

लखनऊ, अमृत विचार। राजधानी के आधा दर्जन और रूट पर सिटी बस प्रबंधन ने 35 नई बसों के संचालन की तैयारी की है। सात जुलाई से ये बसें तय रूटाें पर दौड़ेंगी। इससे रोज लगभग हजारों दैनिक यात्रियों को फायदा होगा।

सिटी बस प्रबंधन चारबाग, दुबग्गा और गोमतीनगर के इलाकों में 35 नई इलेक्ट्रिक बसें चलाएगा। पहले चरण में दो रूटों पर एक दर्जन बसें चलाई जाएंगी। दूसरे चरण में चार रूटों पर 23 बसों का संचालन होगा। वातानुकूलित बसों का किराया न्यूनतम 10 रुपये है। सिटी बस प्रबंधन के एमडी पल्लव बोस का कहना है कि नई बसों के संचालन से दस से 12 हजार यात्रियों को रोज सफर की सुविधा मिलेगी।

इन रूटों पर चलाई जायेंगी इलेक्ट्रिक बसें
– दुबग्गा से कुर्सी होते हुए टिकैतगंज तक
– स्कूटर इंडिया से चारबाग होते हुए हजरतगंज के रास्ते इंजीनियरिंग कालेज तक
– दुबग्गा से चारबाग होते हुए बीबीडी तक
– गोमतीनगर के विराट खंड से कमता होते हुए वृंदावन के रास्ते पीजीआई तक
– गोमतीनगर और विस्तार होते हुए एयरपोर्ट तक
– चारबाग से तेलीबाग के होते हुए मोहनलालगंज तक

यह भी पढ़ें –बरेली: इलेक्ट्रिक सिटी बसों का पांच रुपये कम किया गया किराया

ताजा समाचार

Kanpur: केडीए ने अवैध निर्माणों पर फिर की कार्रवाई; चमनगंज में बेसमेंट में चल रही अवैध जिम और कारखाना सील
Etawah: किशोर को डंडों से जमकर पीटा, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल, पुलिस ने शुरू की आरोपियों की तलाश
बदायूं: उसहैत के प्रभारी निरीक्षक को व्यक्तिगत रूप से पेश होने का नोटिस
बहराइच एनकाउंटर पर अखिलेश यादव ने उठाये सवाल, बोले- डिवाइड एंड रूल पर काम कर रही सरकार, बड़े पुलिस अधिकारी जाएंगे जेल
बदायूं: बिल्सी कोतवाल को न्यायालय में पेश होकर लिखित स्पष्टीकरण देने का नोटिस
मथुरा में भीषण सड़क हादसा: दो दुधमुंही बच्चियों समेत चार की मौत, 4 घायल