‘सुनो गौर से दुनिया वालों बुरी नजर न हमपे डालो…’, मेडल जीतने के बाद भारतीय महिला हॉकी टीम ने यूं मनाया जश्न, देखें वीडियो

‘सुनो गौर से दुनिया वालों बुरी नजर न हमपे डालो…’, मेडल जीतने के बाद भारतीय महिला हॉकी टीम ने यूं मनाया जश्न, देखें वीडियो

बर्मिंघम। भारतीय महिला हॉकी टीम ने 16 साल बाद कॉमनवेल्थ गेम्स में ब्रॉन्ज मेडल अपने नाम किया है। भारतीय हॉकी खिलाड़ियों ने इस मेडल का जश्न डांस करके मनाया। खिलाड़ियों के डांस का वीडियो जमकर वायरल हो रहा है, जिसमें महिला हॉकी प्लेयर्स खुशी से झूमती नजर आ रही हैं। वीडियों में गाना बज रहा …

बर्मिंघम। भारतीय महिला हॉकी टीम ने 16 साल बाद कॉमनवेल्थ गेम्स में ब्रॉन्ज मेडल अपने नाम किया है। भारतीय हॉकी खिलाड़ियों ने इस मेडल का जश्न डांस करके मनाया। खिलाड़ियों के डांस का वीडियो जमकर वायरल हो रहा है, जिसमें महिला हॉकी प्लेयर्स खुशी से झूमती नजर आ रही हैं। वीडियों में गाना बज रहा है… सुनो गौर से दुनिया वालों, बुरी नजर न हमपे डालो..सबसे आगे होंगे हिंदुस्तानी।

भारतीय महिला खिलाडियों का यह अंदाज फैंस को खूब पसंद आ रहा है। इस वीडियो को देखने के बाद लोग कमेंट भी कर रहे हैं। इस वीडियो को देखकर एक यूजर ने कहा- बहन आप पर पूरे देश को गर्व है। वहीं एक अन्य यूजर ने कहा- गर्व है, भारतीय होने पर।

कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 में भारतीय महिला हॉकी टीम ने न्यूजीलैंड को हराकर ब्रॉन्ज मेडल जीता है। मैच में तय समय की समाप्ति के बाद दोनों ही टीमें 1-1 की बराबरी पर थीं। इसके बाद पेनल्टी शूटआउट में भारत ने 2-1 से मैच जीत लिया। इससे पहले 2006 में इंडियन विमेंस हॉकी टीम ने कॉमनवेल्थ में सिल्वर मेडल जीता था। मुकाबला शुरू होने के बाद 29वें मिनट में भारत ने पहला गोल किया।

ये भी पढ़ें : CWG 2022 : ‘महिला हॉकी टीम पर हर भारतीय को गर्व’, पीएम मोदी ने राष्ट्रमंडल खेलों के पदक विजेताओं को दी बधाई

ताजा समाचार

छत्तीसगढ़: चुनावी राजनीति से दूर रहने के बाद एक बार फिर रायगढ़ से किस्मत आजमा रहा है, रायगढ़ का राजपरिवार
अयोध्या: शहर का पहला केस, 11 घंटे में बना ट्रांसफार्मर का उड़ा फेस, पूरी रात गर्मी से बिलबिलाई 11 हजार की आबादी
बहराइच: ईंट से कूचकर ग्रामीण की हत्या: SP ने घटना स्थल का किया निरीक्षण, नहर में मिला शव
मुरादाबाद : तुम्हारे पिता के दोस्त हैं...बच्चे से जबरन मंगवाई कोल्ड ड्रिंक, लॉकर तोड़कर 70 हजार रुपये लूटे...अब चोरी में दर्ज हुआ मुकदमा
हरदोई: गर्भवती ने फंदा लगाकर दी जान, जांच में जुटी पुलिस
Bareilly News: बरेली पहुंचे अमित शाह, कहा- भारत जोड़ो यात्रा का समापन 4 जून को ‘कांग्रेस ढूंढो यात्रा’ से होगा