कन्नौज में दरिंदगी की हद पार, रेप के बाद बच्ची को उतारा मौत के घाट, आरोपी गिरफ्तार

कन्नौज में दरिंदगी की हद पार, रेप के बाद बच्ची को उतारा मौत के घाट, आरोपी गिरफ्तार

कन्नौज। जिले के सौरिख थाना क्षेत्र के एक गांव में अपहरण करने के बाद बच्ची की हत्या कर शव मक्का के खेत में फेंक दिया गया। बच्ची बुधवार को दोपहर बाद लापता हो गई थी। पिता ने दुष्कर्म के बाद हत्या का आरोप लगाया। जानकारी पर पहुंचे आलाधिकारियों ने मौके की पड़ताल की और साक्ष्य …

कन्नौज। जिले के सौरिख थाना क्षेत्र के एक गांव में अपहरण करने के बाद बच्ची की हत्या कर शव मक्का के खेत में फेंक दिया गया। बच्ची बुधवार को दोपहर बाद लापता हो गई थी। पिता ने दुष्कर्म के बाद हत्या का आरोप लगाया। जानकारी पर पहुंचे आलाधिकारियों ने मौके की पड़ताल की और साक्ष्य जुटाए। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजते हुए आरोपी समेत दो को हिरासत में ले लिया। पोस्टमार्टम सूत्रों ने बच्ची के साथ दुष्कर्म की पुष्टि हुई है। उधर आरोपी ने देर शाम अपना गुनाह कबूल कर लिया है। मामला अपहरण, पॉक्सो, दुष्कर्म व हत्या की धारा में तरमीम कर दिया गया।

चपुन्ना चौकी क्षेत्र के एक गांव के प्राइमरी स्कूल में पढ़ने वाली 11 साल की बच्ची गांव की ही हमजोली बेटियों के साथ बुधवार की दोपहर शौच के लिए खेतों की तरफ जा रही थी। इसी दौरान गांव के एक युवक ने मक्का के खेत में भूत होने का भय दिखाया तो उसके साथ की बच्चियां भाग गईं। उधर बच्ची घर नहीं पहुंची तो परिजनों ने खोजबीन शुरू की। देर रात 11 बजे तक तलाशने के बाद भी उसका पता नहीं चला। इस पर पुलिस को सूचना दी गई। बच्ची की मां के अनुसार वे लोग गुरुवार सुबह लुखरिहा गांव में मक्का के खेतों की तरफ गए तो वहां बेटी का शव पड़ा मिला।

उसके कपड़े अस्तव्यस्त और चप्पल पर खून लगा था। सूचना पाते ही मौके पर पहुंचे पुलिस अधीक्षक प्रशांत वर्मा, अपर पुलिस अधीक्षक, सीओ ने घटना के बावत परिजनों से जानकारी ली। इस दौरान बच्ची के पिता ने दुष्कर्म के बाद बेटी की हत्या किए जाने का आरोप लगाया। पोस्टमार्टम सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार बच्ची के साथ दुष्कर्म की पुष्टि हुई है। पुलिस अधीक्षक प्रशांत वर्मा ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

मामले के खुलासे में लगी टीम में शामिल एएसपी अरविंद कुमार, सीओ शिव कुमार थापा, स्वाट टीम, इंस्पेक्टर गुरसहायगंज राजकुमार सिंह, एसओ सौरिख मदनगोपाल गुप्ता ने बताया कि गुरुवार की देर शाम पूछताछ में लिए गए आरोपी अर्जुन पुत्र पप्पू राठौर ने गुनाह कबूल किया है। उसने बताया कि वह बच्ची को आइसक्रीम दिलाने के बहाने से ले गया था। इसके बाद उसके साथ दुष्कर्म किया। बच्ची ने शोर मचाने की कोशिश की तो उसका गला व मुंह दबाकर हत्या कर दी। इंस्पेक्टर ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर मामला संबंधित धाराओं में तरमीम कर दिया गया है।

गिड़गिड़ाते रहे परिजन पर पुलिस के कानों पर नहीं रेंगी जूं

सरकार के लाख प्रयास के बाद महिलाओं व बेटियों के साथ होने वाली आपराधिक घटनाओं पर अंकुश नहीं लग पा रहा है। सौरिख में बच्ची के गायब होने के बाद परिजन बेटी की जान की दुहाई देकर गिड़गिड़ाते रहे लेकिन पुलिस के कानों पर जूं नहीं रेंगी। इसका दुखद परिणाम गुरुवार की सुबह सामने सामने आया। सौरिख थाना क्षेत्र के गांव की 11 साल की बच्ची प्राइमरी स्कूल में कक्षा पांच में पढ़ती थी। बुधवार को वह स्कूल नहीं गयी थी। दोपहर बाद वह पड़ोस की दो बेटियों के साथ खेतों की तरफ शौच के लिए गयी थी। इसी दौरान उसे अगवा कर लिया गया।

खोजबीन के बाद सुराग न मिलने पर परिजन पुलिस की चौखट पर पहुंचे और बेटी की जान की दुहाई देकर उसे खोजने की गुहार लगाते रहे लेकिन पुलिस के कानों पर जूं तक नहीं रेंगी। देर रात तक परिजन भटकते रहे और फिर सुबह मक्का के खेत में लापता बेटी का शव मिला। पुलिस समय रहते सक्रिय होती तो शायद बेटी की जान नहीं जाती। पुलिस ने गुमशुदगी की रिपोर्ट सुबह 6.20 बजे तब लिखी जब बच्ची का शव मिलने का पता चला।

आरोपी ने खुद ही शव मिलने की बताई जगह

अगवा किए जाने के बाद बच्ची की हत्या किए जाने के मामले में खास बात यह है कि आरोपी अर्जुन ने ही सुबह पुलिस के पहुंचने से पहले मक्का के खेत में शव होने की बात कही थी।

यह भी पढ़ें:-बुलंदशहर: 8 साल की मासूम के साथ हुई दरिंदगी, शरीर पर मिले चोट के निशान, हालत गंभीर