गृह मंत्री अमित शाह पहुंचे भोपाल, मुख्यमंत्री शिवराज सिंह और पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष ने किया स्वागत

गृह मंत्री अमित शाह पहुंचे भोपाल, मुख्यमंत्री शिवराज सिंह और पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष ने किया स्वागत

भोपाल। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह आज सुबह विशेष विमान से मध्यप्रदेश के भोपाल पहुंचे, जहां स्टेट हैंगर में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा, नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया सहित राज्य मंत्रिमंडल के अन्य सदस्यों ने उनका स्वागत किया। श्री शाह स्टेट हैंगर से सीधे केंद्रीय पुलिस प्रशिक्षण …

भोपाल। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह आज सुबह विशेष विमान से मध्यप्रदेश के भोपाल पहुंचे, जहां स्टेट हैंगर में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा, नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया सहित राज्य मंत्रिमंडल के अन्य सदस्यों ने उनका स्वागत किया। श्री शाह स्टेट हैंगर से सीधे केंद्रीय पुलिस प्रशिक्षण अकादमी (सीएपीटी) पहुंचकर अखिल भारतीय पुलिस विज्ञान कांग्रेस के कार्यक्रम में शामिल होंगे। दो दिवसीय आयोजन का यह पहला दिन होगा।

श्री शाह इसके बाद मुख्यमंत्री निवास पहुंचकर भोज में शामिल होंगे। दिन में लगभग सवा दो बजे श्री शाह जंबूरी मैदान पर आयोजित वन समितियों के सम्मेलन को संबोधित कर तेंदुपत्ता संग्राहकों के लाभांश वितरित करेंगे। इसके बाद श्री शाह अपरान्ह चार बजे बाज प्रदेश भाजपा कार्यालय रवाना होंगे। वहां लगभग दो घंटे बिताने के बाद श्री शाह वापस स्टेट हैंगर आएंगे और देर शाम विशेष विमान से दिल्ली वापस लौट जाएंगे।

श्री शाह की यात्रा के मद्देनजर लगभग सात केंद्रीय मंत्री, भाजपा के राष्ट्रीय स्तर के अनेक पदाधिकारी और प्रदेश भाजपा नेता प्रदेश की राजधानी में रहेंगे। श्री शाह के स्वागत के लिए जगह जगह बैनर पोस्टर और स्वागत द्वार भी बनाए गए हैं। श्री शाह की सुरक्षा के मद्देनजर सुरक्षा के सख्त प्रबंध किए गए हैं और शहर में अनेक स्थानों पर यातायात परिवर्तित भी किया गया है।

ये भी पढ़ें- आरोपी को पकड़ने गई पुलिस पर पथराव, वाहन क्षतिग्रस्त

ताजा समाचार