हल्द्वानी: उत्तराखंड यूथ कांग्रेस का प्रदेश महासचिव जो था हिस्ट्रीशीटर… हो गया जिलाबदर

हल्द्वानी: उत्तराखंड यूथ कांग्रेस का प्रदेश महासचिव जो था हिस्ट्रीशीटर… हो गया जिलाबदर

हल्द्वानी, अमृत विचार। पुलिस ने जिलाधिकारी धीराज गर्ब्याल की संस्तुति पर यूथ कांग्रेस के प्रदेश महासचिव और हिस्ट्रीशीटर हृदयेश कुमार निवासी चौफुला चौराहा दमुवाढूंगा को जिला बदर कर दिया है। शनिवार देर रात काठगोदाम पुलिस ने हृदयेश कुमार को जिले की सीमा से बाहर कर दिया। यूथ कांग्रेस नेता हृदयेश कुमार पर हत्या और लूट …

हल्द्वानी, अमृत विचार। पुलिस ने जिलाधिकारी धीराज गर्ब्याल की संस्तुति पर यूथ कांग्रेस के प्रदेश महासचिव और हिस्ट्रीशीटर हृदयेश कुमार निवासी चौफुला चौराहा दमुवाढूंगा को जिला बदर कर दिया है। शनिवार देर रात काठगोदाम पुलिस ने हृदयेश कुमार को जिले की सीमा से बाहर कर दिया। यूथ कांग्रेस नेता हृदयेश कुमार पर हत्या और लूट जैसे 14 संगीन मामले दर्ज हैं।

जिलाबदर के आदेश के बाद हिस्ट्रीशीटर हृदयेश कुमार को पंतनगर सीमा पर छोड़ती पुलिस।

यह भी पढ़ें: हल्द्वानी: यूथ कांग्रेस का प्रदेश महासचिव बोला- तेरा जीना हराम कर दूंगा, दिवंगत विधायक इंदिरा हृदयेश और सुमित का अपमान करने से भी नहीं चूका

हाल ही में हृदयेश कुमार उस वक्त चर्चाओं में आया था जब वार्ड नंबर 37 निवासी मन्नू गोस्वामी ने हृदयेश कुमार पर धमकी देने और जान को खतरा बताकर पुलिस से सुरक्षा की गुहार लगाई थी। इसके बाद पुलिस ने हृदयेश कुमार को गिरफ्तार कर लिया था। हालांकि उसे जमानत मिल गई थी। शनिवार को जिलाधिकारी की संस्तुति मिलने के बाद एसएसपी पंकज भट्ट ने हृदयेश कुमार को जिला बदर करने के आदेश जारी कर दिए। काठगोदाम पुलिस ने हृदयेश कुमार को नैनीताल जिले से बाहर पंतनगर थाना क्षेत्र की सीमा में छोड़ दिया। अब हृदयेश कुमार छह महीने तक नैनीताल जिले की सीमा में प्रवेश नहीं कर सकेगा।

हृदयेश कुमार पर ये अभियोग हैं पंजीकृत :

1- FIR N0 25/08 धारा 326/506 आईपीसी
2- FIR N0 388/08 धारा 364/395/412 आईपीसी
3- FIR N0 442/08 धारा 2/3 गैंगस्टर एक्ट
4- FIR N0 33/09 धारा 324/504 आईपीसी
5- FIR N0 148/09 धारा ¾ गैंगस्टर एक्ट
6- FIR N0 18/11 धारा 302/34 आईपीसी
7- FIR N0 22/11 धारा 2/3 गैंगस्टर एक्ट
8- FIR N0 314/13 धारा 506 आईपीसी
9- FIR N0 33/14 धारा 147/148/149/504/324/307/427 आईपीसा व 25 आम्स एक्ट
10- FIR N0 45/14 धारा 2/3 गैंगस्टर एक्ट
11- FIR N0 521/15 धारा ¾ गुंडा एक्ट
12- FIR NO 64/22 धारा 504/506 भादवि
13- मु0क्रमांक सं0 2601 /13 धारा 110जी दप्रस
14- मु0 क्रमांक स0 3956/13 धारा ¾ गुंडा एक्ट

(दर्ज मामलों की जानकारी नैनीताल पुलिस द्वारा दी गई है)