गोरखपुर: महिला योग शक्ति दिवस पर विनीता ने पूर्व महिला राष्ट्रपति बनकर दी योग की शिक्षा

गोरखपुर: महिला योग शक्ति दिवस पर  विनीता ने पूर्व महिला राष्ट्रपति बनकर दी योग की शिक्षा

गोरखपुर। महिला योग शक्ति दिवस के अवसर पर राप्तीनगर फेज 3 (पत्रकारपुरम) में महिला सशक्तिकरण से संबंधित कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। भारतीय योग संस्थान नयी दिल्ली के तत्वावधान में गोरखपुर शाखा द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में महिलाओं को योग से संबंधित जानकारी दी गई। भारतीय योग संस्थान की जिला प्रभारी कविता भाटिया ने बताया …

गोरखपुर। महिला योग शक्ति दिवस के अवसर पर राप्तीनगर फेज 3 (पत्रकारपुरम) में महिला सशक्तिकरण से संबंधित कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। भारतीय योग संस्थान नयी दिल्ली के तत्वावधान में गोरखपुर शाखा द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में महिलाओं को योग से संबंधित जानकारी दी गई। भारतीय योग संस्थान की जिला प्रभारी कविता भाटिया ने बताया कि कार्यक्रम में बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ, महिलाओं को स्वावलंबन के उपाय, कोरोना से बचाव के लिए जागरुक करना, घरों में योग को बढ़ावा देने आदि की जानकारी दी गई।

इस दौरान महिलाओं ने फैशन शो का भी प्रदर्शन किया। भारत माता, देश की पूर्व महिला राष्ट्रपति प्रतिभा पाटिल का स्वरूप अपना कर एक दूसरे को सशक्त होने की प्रेरणा दी। कार्यक्रम में प्रमुख रुप से विनीता त्रिवेदी, कविता रंजना नन्दिनी विभा मंजू शशि विद्दोतमा ममता रेनू सीमा आदि उपस्थित थीं।

यह भी पढ़ें:-वहशीपन की हद: दरिदों ने नाबालिग को दांतों से काटा, रेप किया बाद में गला घोंटकर कर दी हत्या, संतुष्टि नहीं हुई तो सिर को भी पत्थरों से कुचला

बाराबंकी: ओवरफ्लो हुई नहर की पटरी कटी, सैकड़ों बीघा फसल डूबी

त्रिवेदीगंज/बाराबंकी। नहर कटने से किसानों की सैकड़ों बीघा फसलें जलमग्न हो गई। किसानों ने सिंचाई विभाग के कर्मचारियों पर रजबहा की सफाई के नाम पर मात्र कागजी खानापूर्ति किए जाने का आरोप लगाया है। रजबहा कटने से जलमग्न हुई फसल के प्रभावित किसानों का कहना है कि सफाई सही तरीके से नहीं हुई। नतीजतन पानी रजबहा में समा न पाया और ओवरफ्लो होने से पटरी कट गई।मामला ब्लाक त्रिवेदीगंज क्षेत्र के दून्दीपुर का है। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें:-बाराबंकी: नहर कटने से किसानों की सैकड़ों बीघा फसल जलमग्न