इटावा: मॉर्निंग वॉक के लिए निकली थी किशोरी, घर वालों को पुलिस ने दी मौत की सूचना

इटावा: मॉर्निंग वॉक के लिए निकली थी किशोरी, घर वालों को पुलिस ने दी मौत की सूचना

इटावा। जिले में ट्रेन से खुदकुशी करने वाली किशोरी के पिता की तहरीर पर दो नामजद के साथ-साथ तीन अज्ञात के खिलाफ थाना पुलिस ने केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। पिता ने बताया कि मेरी 16 वर्षीय पुत्री शिवानी 20 मार्च को हमेशा की तरह साढ़े 5 बजे मार्निग वाक के लिए …

इटावा। जिले में ट्रेन से खुदकुशी करने वाली किशोरी के पिता की तहरीर पर दो नामजद के साथ-साथ तीन अज्ञात के खिलाफ थाना पुलिस ने केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।

पिता ने बताया कि मेरी 16 वर्षीय पुत्री शिवानी 20 मार्च को हमेशा की तरह साढ़े 5 बजे मार्निग वाक के लिए घर से निकली थी। जब वह 8 बजे तक घर नहीं पहुंची तो घरवालों को चिंता हुई। जिसकी सूचना साढ़े नौ बजे गायब होने की रिपोर्ट थाना पुलिस को दी तो पुलिस द्वारा बताया गया कि एक युवती की ट्रेन से कटकर मौत हुयी है। हम लोगों के घटना स्थल पर पहुंचने पर पता लगा कि कटने वाली मेरी पुत्री है।

इसके पास टूटा मोबाइल पड़ा था। जिसमें से सिम गायब थी। मेरी पुत्री ने घरवालों को बताया कि नामजद लड़कों द्वारा उसे आये दिन परेशान किया जाता है। मुझे पूरा विश्वास है उक्त नामजद युवकों द्वारा ही मेरी पुत्री की हत्या की साजिश की गयी है। पीड़ित की तहरीर पर थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन प्रारंभ कर दी है।

पढ़ें-पीलीभीत: सेल्हा बाबा मेला शुरू होते ही जंगल में बढ़ा दी ​निगरानी

ताजा समाचार