आज से Bigg Boss16 का आगाज, जानिए वो सबकुछ जो आप जानना चाहते हैं

आज से Bigg Boss16 का आगाज, जानिए वो सबकुछ जो आप जानना चाहते हैं

मुंबई। कॉन्ट्रोवर्शियल रियल्टी शो Bigg Boss 16 का आज रात 9:30 बजे आगाज होने वाला है। शो के कुछ कंटेस्टेंट के नाम भी सामने आ रहें हैं। वहीं शो को होस्ट सलमान खान करेंगे। BB 16 का थीम क्या है? और कंटेंस्टेंट की लिस्ट में कौन- कौन है? सलमान खान की फीस? नए सीजन का …

मुंबई। कॉन्ट्रोवर्शियल रियल्टी शो Bigg Boss 16 का आज रात 9:30 बजे आगाज होने वाला है। शो के कुछ कंटेस्टेंट के नाम भी सामने आ रहें हैं। वहीं शो को होस्ट सलमान खान करेंगे। BB 16 का थीम क्या है? और कंटेंस्टेंट की लिस्ट में कौन- कौन है? सलमान खान की फीस? नए सीजन का घर कैसा है? सारी जानकारी हम यहां दे रहे हैं।

ये भी पढ़ें:-आशा पारेख को जन्मदिन के पहले मिला दादा साहब फाल्के पुरस्कार, बोलीं- पूरी हुई तमन्नाएं

Bigg Boss16 की थीम
बिग बॉस 16 अन्य सीजनों से ज्यादा बड़ा और आलीशान होने वाला है। हर बार की तरह इस बार भी घर को उमंग कुमार ने ही डिजाइन किया है।

ऐसा होगा घर
Bigg Boss16 में पार्टीसिपेंट्स करने वाले कंटेस्टेंट आज के बाद से तीन महीनों के लिए घर में कैद होने वाले हैं। घर को बेहद आकर्षक और आलीशान बनाया गया है। घर को उमंग और वनीता ने चार बेडरूम डिजाइन किया है। इनका नाम का फायर रूम है। कार्ड्स रूम और विंटेज, ब्लैक एंड व्हाइट कमरा है।

BB 16 का ये टैग लाइन
बिग बॉस 16 की इस बार की टैगलाइन है ‘गेम बदलेगा क्योंकि बिग बॉस खुद खेलेगा’।

बिग बॉस 16 के कंटेस्टेंट
बिगेस्ट रियल्टी शो के अब तक कई वीडियो सामने आ चुके हैं, जिसमें कंटेस्टेंट्स की झलक देखने को मिली है। शो में गौतम विग, निमरित कौर आहूलवालिया, सुम्बुल तौकीर, अब्दु रोजी और रैपर एमसी नजर

शो का होस्ट
Bigg Boss सीजन 16 को भी सलमान खान होस्ट करेंगे। क्योंकि फैंस उन्हें ही देखना पसंद करते हैं। सलमान खान के आउट फिट्स आश्ले रेबेल्लो डिजाइन करेंगे।

सलमान की फीस
Bigg Boss16 को लेकर खबर आई कि सलमान खान इस शो के लिए उन्होंने 1000 करोड़ रूपए फीस चार्ज की है। इस सवाल पर सलमान ने कहा कि इन खबरों में कोई सच्चाई नहीं है। सलमान ने कहा कि अगर मुझे इतने पैसे मिले तो मैं लाइफ में मैं कभी काम ही न करूं। फिर उन्होंने मजाक लहजे में कहा कि वकील का भी फीस होता है। मेरे वकील सलमान खान से कम नहीं हैं। फिर इनकम टैक्स डिपार्टमेंट और इडी भी तो है।

ये भी पढ़ें:-कब और किस प्लेटफॉर्म पर देख सकेंगे Bigg Boss 16, जानने के लिए पढ़ें खबर