आशा पारेख को जन्मदिन के पहले मिला दादा साहब फाल्के पुरस्कार, बोलीं- पूरी हुई तमन्नाएं

आशा पारेख को जन्मदिन के पहले मिला दादा साहब फाल्के पुरस्कार, बोलीं- पूरी हुई तमन्नाएं

नई दिल्ली। 60 और 70 दशक की मशहूर अदाकारा आशा पारेख को उनके जन्म दिन के ठीक दो दिन पहले यानी 30 सितम्बर को देश में सिनेमा जगत के सर्वश्रेष्ठ पुरस्कार दादा साहब फाल्के पुरस्कार से नवाजा गया। बॉलीवुड एक्ट्रेस को इस साल 68वें दादा साहब फाल्के पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। ये भी …

नई दिल्ली। 60 और 70 दशक की मशहूर अदाकारा आशा पारेख को उनके जन्म दिन के ठीक दो दिन पहले यानी 30 सितम्बर को देश में सिनेमा जगत के सर्वश्रेष्ठ पुरस्कार दादा साहब फाल्के पुरस्कार से नवाजा गया। बॉलीवुड एक्ट्रेस को इस साल 68वें दादा साहब फाल्के पुरस्कार से सम्मानित किया गया है।

ये भी पढ़ें:-अजय देवगन को मिला बेस्ट एक्टर का नेशनल अवॉर्ड, विशाल भारद्वाज बेस्ट म्युजिक डायरेक्टर

आशा ने जाहिर की खुशी
आशा पारेख दादा साहब फाल्के पुरस्कार पाकर बेहद खुश नजर आईं। उन्होंने कहा कि उनकी सारी तम्मनाएं पूरी हो गई। उन्होंने कहा कि ये अवार्ड मेरे जन्मदिन के दो दिन पहले मिला है। ये 80 साल का अब तक सबसे बेहतरीन गिफ्ट है। उन्होंने कहा कि शुरूवात में जब उन्हें पता चला कि ये अवार्ड मझे मिल रहा है, तब मुझे यकीन ही नहीं हुआ। लेकिन अब ये अवार्ड वाकई मुझे मिल गया है। मैं बहुत खुश हूं।

10 साल की उम्र में एक्टिंग की शुरूआत
2 अक्टूबर को आशा पारेख का 80वां जन्मदिन है। उनका जन्म गुजरात में 2 अक्टूबर 1942 में एक हिंदु गुजराती परिवार में हुआ था। आशा पारेख को 1952 में 10 साल की उम्र में ही बाल कलाकार के रूप में एक्टिंग के लिए फिल्म मिल गया था। इस फिल्म का नाम था मां। उन्होंने एक से बढ़कर एक हिट फिल्में दी हैं। उनके एक्टिंग को काफी पसंद किया जाता रहा। सराहा जाता रहा। आशा पारेख ने कुल 75 फिल्मों में अभिनय किया है।

आशा के बाद आशा को दादा साहब फाल्के पुरस्कार
इस बार 22 साल बाद कोई महिला को दादा साहब फाल्के पुरस्कार से सम्मानित किया गया। इससे पहले 2020 में यह सम्मान गायिका आशा भोसले को मिला था। आज 22 साल बाद फिर आशा (अभिनेत्री आशा पारेख) नाम को मिला।

37 साल बाद महिला अभिनेत्री को मिला सिनेमा जगत का सर्वश्रेष्ठ पुरस्कार
देश का सिनेमा जगत का सर्वश्रेष्ठ पुरस्कार दादा साहब फाल्के पुरस्कार 37 साल बाद किसी महिला अभिनेत्री को मिला है। दादा साहब फाल्के पुरस्कार की शुरूआत सन 1969 में अभिनेत्री  देविका रानी के साथ हुई थी। 1983 में अभिनेत्री दुर्गा खोटे को यह पुरस्कार मिला था। इसके बाद 2022 में अभिनेत्री आशा पारेख को 68वां दादा साहब पुरस्कार मिला।

ये भी पढ़ें:-कब और किस प्लेटफॉर्म पर देख सकेंगे Bigg Boss 16, जानने के लिए पढ़ें खबर