बरेली: महिला पुलिस टीम कर रही अपराध के प्रति जागरूक

बरेली, अमृत विचार। महिला अपराध रोकने के लिए जिले में चलाए जा रहे मिशन शक्ति अभियान के तहत महिला पुलिस कर्मी सार्वजनिक स्थल, स्कूल, काॅलेज में महिलाओं व बालिकाओं को जागरूक कर रही हैं। वह किस तरह अपने आप को असुरक्षित महसूस हाेने पर पुलिस की सहायता ले सकती हैं। महिला पुलिस को मिशन शक्ति के अन्तर्गत …
बरेली, अमृत विचार। महिला अपराध रोकने के लिए जिले में चलाए जा रहे मिशन शक्ति अभियान के तहत महिला पुलिस कर्मी सार्वजनिक स्थल, स्कूल, काॅलेज में महिलाओं व बालिकाओं को जागरूक कर रही हैं। वह किस तरह अपने आप को असुरक्षित महसूस हाेने पर पुलिस की सहायता ले सकती हैं। महिला पुलिस को मिशन शक्ति के अन्तर्गत बड़ी जिम्मेदारी दी गई है।
अभियान के तहत महिला पुलिस की सुरक्षा विशेष टीम द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्र के स्कूल, कॉलेज सार्वजनिक स्थानों एवं गांव-गांव जाकर महिलाओं, बालिकाओं को महिला अपराध, साइबर अपराध के साथ ही हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी जा रही है। साथ ही उन्हें यूपीकॉप एप की जानकारी भी दी जा रही है। जरूरत पड़ने पर किस तरह पुलिस से मदद ली जा सकती है। इसके प्रति जागरूक किया जा रहा है। मंगलवार को महिला पुलिस ने अभियान के तहत सार्वजनिक सार्वजनिक स्थलों, स्कूल, कालेज, आदि जगह पर महिला अपराध के प्रति जागरूक किया।
ये भी पढ़ें- बरेली: कुतुबखाना क्षेत्र में बिजली चोरी करते 11 लोग पकड़े गए