बरेली: भारत जोड़ो यात्रा में शामिल हुए कांग्रेसी, कहा- भाजपा में बेचैनी साफ दिख रही

बरेली, अमृत विचार। कांग्रेस की 12 राज्यों और 2 केंद्र शासित प्रदेशों से होकर गुजरने वाली 3570 किमी लंबी ” भारत जोड़ो यात्रा ” की शुरुआत बुधवार से तमिलनाडु के कन्याकुमारी से हो चुकी है। जिसमें शामिल होने के लिए बरेली से भी कांग्रेसी पहुंचे। कांग्रेस के जिलाध्यक्ष मिर्जा अशफाक सकलैनी ने कहा कि आजादी …

बरेली, अमृत विचार। कांग्रेस की 12 राज्यों और 2 केंद्र शासित प्रदेशों से होकर गुजरने वाली 3570 किमी लंबी ” भारत जोड़ो यात्रा ” की शुरुआत बुधवार से तमिलनाडु के कन्याकुमारी से हो चुकी है। जिसमें शामिल होने के लिए बरेली से भी कांग्रेसी पहुंचे। कांग्रेस के जिलाध्यक्ष मिर्जा अशफाक सकलैनी ने कहा कि आजादी के इतने सालों बाद करोड़ों लोग भारत जोड़ो यात्रा की जरूरत महसूस कर रहे थे। वह खुले दिल से अपनी बात कहना चाह रहे थे।

वर्तमान परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए राहुल गांधी ने यह निर्णय लिया की भारत जोड़ो यात्रा के माध्यम से लोगों के करीब जाकर उनकी बात को सुना जाए। जिला कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष पूर्व प्रत्याशी शहर विधानसभा कृष्ण कांत शर्मा ने कहा कि ” भारत जोड़ो यात्रा ” अभी शुरू हुए सिर्फ एक ही दिन हुआ है। सत्ता पक्ष भाजपा और उससे जुड़े दलों में जो बेचैनी पैदा हुई है उसकी झलक साफ दिखाई दे रही है।

यह भी पढ़ें- बरेली : बीजेपी महानगर अध्यक्ष ने की बैठक, पीएम मोदी के जन्मदिवस पर भाजपा मनाएगी सेवा पखवाड़ा