बाराबंकी: विद्यालय की छत से गिरकर किशोर हुआ घायल, अस्पताल में भर्ती

बाराबंकी: विद्यालय की छत से गिरकर किशोर हुआ घायल, अस्पताल में भर्ती

बाराबंकी। थाना मोहम्मदपुर खाला अंतर्गत एक 10 वर्षीय किशोर विद्यालय की छत से गिर कर गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे परिजनों ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया। यहां युवक का इलाज चल रहा है। थाना मोहम्मदपुर खाला के बल्लोपुर निवासी राजेंद्र का 10 वर्षीय पुत्र जसवंत गांव के अन्य बच्चों के साथ खेलते …

बाराबंकी। थाना मोहम्मदपुर खाला अंतर्गत एक 10 वर्षीय किशोर विद्यालय की छत से गिर कर गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे परिजनों ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया। यहां युवक का इलाज चल रहा है। थाना मोहम्मदपुर खाला के बल्लोपुर निवासी राजेंद्र का 10 वर्षीय पुत्र जसवंत गांव के अन्य बच्चों के साथ खेलते खेलते घर के सामने बनी स्कूल की छत पर चढ़ गया। फिर छत पर लगे मधुमक्खी के छत्ते से टकरा गए।

जिससे मधुमक्खियों ने किशोर पर हमला कर दिया। अचानक हुए मधुमक्खियों के हमले से वह अनियंत्रित होकर अचानक छत से नीचे गिर गया। जिसमें उसे गंभीर चोटें आई और उसका दाहिना पैर टूट गया। जिसे परिजनों ने आनन-फानन में अपने नजदीकी सीएचसी सूरतगंज में भर्ती कराया। लेकिन यहां चिकित्सकों ने किशोर की हालत नाजुक देखते हुए उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जहां किशोर का इलाज चल रहा है>

यह भी पढ़ें:-अयोध्या: प्राथमिक विद्यालय में निकला सांप, बच्चों से पहले शिक्षक भागे