बहराइच: ट्रेवलर वाहन और ट्रक में भीषण टक्कर सात की मौत, 10 घायल

बहराइच। कर्नाटक से भ्रमण के लिए निकले श्रद्धालुओं के वाहन और ट्रक में रविवार सुबह सात बजे भिडंत हो गई। हादसे में सात श्रद्धालुओं की मौत हो गई। जबकि 10 घायल हुए हैं। सभी श्रद्धालु काशी विश्वनाथ दर्शन के लिए जा रहे थे। श्रद्धालुओं की मौत पर मुख्यमंत्री ने शोक जताया। जिस पर डीएम और …
बहराइच। कर्नाटक से भ्रमण के लिए निकले श्रद्धालुओं के वाहन और ट्रक में रविवार सुबह सात बजे भिडंत हो गई। हादसे में सात श्रद्धालुओं की मौत हो गई। जबकि 10 घायल हुए हैं। सभी श्रद्धालु काशी विश्वनाथ दर्शन के लिए जा रहे थे। श्रद्धालुओं की मौत पर मुख्यमंत्री ने शोक जताया। जिस पर डीएम और एसपी ने जिला अस्पताल पहुंचकर घायलों का हाल जाना। मृतकों के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।
कर्नाटक से श्रद्धालुओं का दल ट्रेवलर वाहन (मिनी बस) से धार्मिक स्थलों पर भ्रमण के लिए निकला था। उत्तराखंड में देव भूमि समेत अन्य धार्मिक स्थलों का भ्रमण कर सभी काशी विश्वनाथ बनारस के लिए रवाना हुए। श्रद्धालुओं की मिनी बस मोतीपुर थाना क्षेत्र के नानपारा लखीमपुर मार्ग पर नैनिहा के निकट पहुंची। ओवर टेक करने के चक्कर में ट्रक और ट्रेवलर वाहन में रविवार सुबह सात बजे भीषण भिडंत हो गई। सुबह हुए हादसे में पांच श्रद्धालुओं की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि दो लोगों ने अस्पताल ले जाते समय दम तोड़ दिया। कुल सात श्रद्धालुओं की मौत हुई है।
हादसे में 10 लोग घायल हुए
हादसे में 10 लोग घायल हुए हैं। सभी को अस्पताल पहुंचाया गया। इनमे चार घायलों की हालत गंभीर बताई जा रही है। इन सभी का बहराइच मेडिकल कालेज में इलाज चल रहा है। बहराइच में हुए घटना पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शोक जताया। मुख्यमंत्री के ट्वीट पर डीएम दिनेश चंद्र, पुलिस अधीक्षक केशव कुमार चौधरी, पुलिस क्षेत्राधिकारी, थानाध्यक्ष मौके पर पहुंचे। जिला अस्पताल में भर्ती घायलों का जिलाधिकारी, एसपी और सीएमओ ने हाल जाना। हादसे को लेकर क्षेत्र में शोक है।
ग्रामीणों ने घायलों को बाहर निकाला
हादसा इतना भीषण था कि ट्रेवलर बस बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। जिससे कई मृतक और घायल फंस गए। गांव के लोगों ने मौके पर पहुंचकर घायलों को बाहर निकाला। इसके बाद पुलिस पहुंची।
पढ़ें-उन्नाव: बेटे पर लगा नाबालिग से दुष्कर्म का आरोप तो थाने में पहुंचकर मां ने किया आत्मदाह का प्रयास