बहराइच: तिरंगा लेकर शहर भ्रमण पर निकले मदरसे के छात्र

बहराइच: तिरंगा लेकर शहर भ्रमण पर निकले मदरसे के छात्र

बहराइच। जिला मुख्यालय स्थित किसान डिग्री कॉलेज में गुरुवार को जनपद के मदरसा छात्र एकत्रित हुए। हर घर तिरंगा अभियान के तहत छात्र छात्राएं तिरंगा लेकर शहर भ्रमण पर निकलीं। सभी ने शहर भ्रमण कर भारत माता की जय और हिंदुस्तान जिंदाबाद के नारे लगाए। माहौल भक्तिमय हो गया। जिले में तिरंगा अभियान के लिए …

बहराइच। जिला मुख्यालय स्थित किसान डिग्री कॉलेज में गुरुवार को जनपद के मदरसा छात्र एकत्रित हुए। हर घर तिरंगा अभियान के तहत छात्र छात्राएं तिरंगा लेकर शहर भ्रमण पर निकलीं। सभी ने शहर भ्रमण कर भारत माता की जय और हिंदुस्तान जिंदाबाद के नारे लगाए। माहौल भक्तिमय हो गया।

जिले में तिरंगा अभियान के लिए सभी समुदाय के लोग एकजुट हो गए हैं। आजादी के अमृत महोत्सव अभियान में हर तिरंगा अभियान को सफल बनाने के लिए गुरुवार को जिले भर के मदरसा छात्र और छात्राएं शिक्षकों के साथ किसान डिग्री कॉलेज में एकत्रित हुए।

जिलाधिकारी डॉक्टर दिनेश चंद्र, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी अजय कुमार, अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी समेत अन्य की मौजूदगी में तिरंगा यात्रा शुरू हुआ। तिरंगा यात्रा किसान डिग्री कॉलेज से होते हुए डीएम तिराहा, पानी टंकी, स्टेडियम मार्ग, अस्पताल चौराहा और गेंद घर मैदान पहुंचा। इसके बाद यात्रा पुनः कलेक्ट्रेट पहुंचकर समाप्त हुआ। मदरसे के छात्र भारत माता की जय, हिंदुस्तान जिंदाबाद के नारे लगाते हुए चल रहे थे।

पढ़ें-अयोध्या: हर घर तिरंगा अभियान में जुटा ड्रग एंड केमिस्ट एसोसिएशन