बदायूं: महिलाओं पर अश्लील फब्तियां कस रहे थे युवक, पुलिस ने किया गिरफ्तार

बदायूं: महिलाओं पर अश्लील फब्तियां कस रहे थे युवक, पुलिस ने किया गिरफ्तार

बदायूं, अमृत विचार। महिलाओं को जागरूक करने और महिला अपराध पर नियंत्रण के लिए पुलिस ने एंटी रोमियो स्क्वायड का गठन किया है। जो सक्रिय है। शोहदों के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही हैं। रविवार को कोतवाली उझानी पुलिस ने महिलाओं को छोड़ते और तंज कसने पर दो आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की …

बदायूं, अमृत विचार। महिलाओं को जागरूक करने और महिला अपराध पर नियंत्रण के लिए पुलिस ने एंटी रोमियो स्क्वायड का गठन किया है। जो सक्रिय है। शोहदों के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही हैं। रविवार को कोतवाली उझानी पुलिस ने महिलाओं को छोड़ते और तंज कसने पर दो आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई। दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

कोतवाली उझानी की एसआई लवकुश कुमार, महिला सिपाही लक्ष्मी, सिपाही मनवीर, होमगार्ड देवेंद्र क्षेत्र में गश्त कर रहे थे। गोशाला मोड़ पर रेलवे क्रासिंग के पार एक पेड़ के नीचे युवक वहां से गुजरने वाली महिलाओं पर अश्लील फब्तियां कस रहा था। पुलिसकर्मियों ने कुछ देर तक आड़ में सुनकर युवक की हरकतें देखीं।

युवक की फब्तियों से महिलाएं शर्म की वजह से सिर झुकाकर वहां से गुजरने को मजबूर थीं। पुलिस ने युवक को पकड़ लिया। युवक ने अपना नाम कोतवाली बिल्सी क्षेत्र के गांव भिलौलिया रिसौली निवासी मुमीन हसन पुत्र स्व. समशुल बताया। युवक को गिरफ्तार करने के बाद पुलिसकर्मी आगे बढ़ गए।

कश्यप पुलिया पर शिव मंदिर के पास एक युवक महिलाओं पर फब्तियां कसता मिला। पुलिस ने युवक को पकड़ा। युवक ने अपना नाम कोतवाली बिल्सी क्षेत्र के गांव रुपपुर निवासी नूर मोहम्मद पुत्र स्व. वहीद बताया। आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। कोतवाली उझानी के प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार सिंह ने बताया कि क्षेत्र में गश्त के दौरान दो शोहदों को पकड़ा है।

ताजा समाचार