बदायूं: बाहर रेस्टोरेंट का बोर्ड, अंदर चल रहा था हुक्का बार

अमृत विचार, बदायूं। शहर की घनी बस्ती के बीच हुक्का बार के संचालन को लेकर नए-नए खुलासे सामने आ रहे हैं। संचालकों ने बाहर रेस्टेरेंट का बोर्ड लगा रखा था और अंदर हुक्का बार चलाया जा रहा था। खास बात यह है कि संचालकों ने हुक्का बार चलने की भनक पड़ोसियों तक को नहीं लगने …

अमृत विचार, बदायूं। शहर की घनी बस्ती के बीच हुक्का बार के संचालन को लेकर नए-नए खुलासे सामने आ रहे हैं। संचालकों ने बाहर रेस्टेरेंट का बोर्ड लगा रखा था और अंदर हुक्का बार चलाया जा रहा था। खास बात यह है कि संचालकों ने हुक्का बार चलने की भनक पड़ोसियों तक को नहीं लगने दी।

आसपास के लोगों यहां युवकों के साथ युवतियां भी आती थीं। कई पुलिस कर्मियों का भी आते जाते थे, जो संचालक से बात करके लौट जाते थे। मंगलवार को संचालक के बेटे के साथ कई लड़कियों के हुक्का पीने और अश्लील डांस करने का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ।

नई सराय पुलिस चौकी से बरेली-मथुरा हाईवे से लगभग डेढ़ सौ मीटर दूर दुकानों के बीच हुक्का बार संचालित हो रहा था। जहां ग्राउंड फ्लोर पर ट्रांसपोर्ट है। उसके ठीक बराबर से एक जीना पहली मंजिल पर जाता है। इसी जीने के बाहर की साइड में फैमिली रेस्टोरेंट का बोर्ड लगा था। जबकि जीने से ऊपर पहली मंजिल पर हुक्का बार चल रहा था।

हुक्का बार में आने जाने वाले अपनी बाइक नीचे के सामने खड़ी करने के बाद सीधे ऊपर चले जाते थे। लोगों का कहना है कि यहां वही लोग आते थे जिन्हें हुक्का बार की जानकारी थी। पड़ोसियों को हुक्का बार चलने की जानकारी पुलिस वालों के छापा मारने के बाद हुई। इस हुक्का बार में बड़े घरानों के युवा अपना शौक पूरा करने आते थे। उनके साथ युवतियां भी आती जाती थीं।

हुक्का बार सुबह लगभग 10 बजे खुलने के बाद देर रात तक चलता था। आसपास के दुकानदार अपनी दुकानें बंद करके चले जाते थे। जबकि उस दौरान हुक्का बार में भीड़ लगी रहती थी। दुकानदारों के अनुसार बाहर रेस्टोरेंट का बोर्ड लगा होने से उन्होंने कभी अंदर जाकर नहीं देखा था। रविवार शाम सदर कोतवाली पुलिस व एसओजी ने नई सराय पुलिस चौकी के पास अवैध तरीके से चल रहे हुक्का बार पर छापा मारकर छह लोगों को गिरफ्तार किया था।

पकड़े गए लोगों के पास चोरी की बाइकें, नकदी और तमंचे मिले थे। पुलिस के छापा मारने पर लोगों की भीड़ जमा हुई तब आसपास वालों को यहां हुक्का बार चलने का पता चला। प्रभारी निरीक्षक हरपाल सिंह बालियान ने बताया कि हुक्का बार सील कर दिया गया है। मामले की छानबीन की जा रही है। पुलिस की लिखा पढ़ी में लुटेरों के गैंग का सदस्य फैज हुक्का बार का संचालक है जबकि लोगों का कहना है कि हुक्का बार का मुख्य संचालक उसी के परिवार के दो अन्य लोग हैं।

लूट गैंग के सदस्य फैज से है एसओजी के सिपाही की दोस्ती
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे मैसेज के मुताबिक हुक्का बार में एसओजी के एक सिपाही आता जाता था। उसकी लुटेरों के गैंग में शामिल फैज से दोस्ती थी। सूत्रों के मुताबिक 5 दिन पहले एसओजी के दो सिपाही फैज मिलने पहुंचे थे, जो कुछ देर बातचीत करने के बाद लौट गए। आसपास के लोगों के पूछने पर उन्हें फैज ने खुद बताया था कि एसओजी के सिपाही हैं। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे मैसेज में आरोपी सिपाही का नाम भी है। हालांकि मंगलवार देर शाम तक आरोपी सिपाही के खिलाफ कोई र्कावाई नहीं हुई।

लूट गैंग के सदस्यों पर होगी गैंगस्टर की कार्रवाई
सदर कोतवाली पुलिस ने लूटपाट और बाइक चोरी के आरोप में छह लोगों को गिरफ्तार करके जेल भेजा है। इनमें यश वर्मा पुत्र सोनू वर्मा, लालू यादव उर्फ शुभम पुत्र जयवीर सिंह, वरुण देवल पुत्र संतोष देवल, अयाज पुत्र अशफाक, अब्दुल कादिर उर्फ जिलानी पुत्र मुशर्रफ अली और फैज उर्फ राजा पुत्र असगर अली। सदर कोतवाल हरपाल सिंह बताया ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट के अंतर्गत कार्रवाई की जाएगी।

बिरुआबाड़ी के पास भी खुला था हुक्का बार
कुछ वर्ष पहले बिरुआबाड़ी मंदिर से काली सड़क पर जाने वाले मार्ग पर भी अवैध हुक्का बार खुला था। जहां बिगड़े हुए युवकों का जमघट लगा रहता था। बिना लाइसेंस के हुक्का बार संचालित होने की सूचना सोशल साइट्स पर वायरल हुई थी। पुलिस की सख्ती के बाद वह हुक्का बार बंद करा दिया गया था।

गैंग में व्यापारी नेता का बेटा भी शामिल
लुटेरों के गैंग में एक व्यापारी नेता का बेटा भी है। पकड़े गए आरोपी यश वर्मा के पिता सोनू वर्मा उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के नगर कोषाध्यक्ष हैं। जिलाध्यक्ष नवनीत गुप्ता उर्फ शोंटू का कहना है कि बेटे ने अगर कुछ किया है तो इसमें पिता का क्या दोष है। मामले की सत्यता जांच के बाद पता चलेगी। फिर भी प्रदेश स्तरीय पदाधिकारियों को अवगत करा दिया गया है।

यह भी पढ़ें- बदायूं: पुलिस ने लुटेरों के गैंग का किया खुलासा, छह सदस्य गिरफ्तार, लूट का माल बरामद

ताजा समाचार

Share Market: घरेलू बाजारों में शुरुआती कारोबार में गिरावट, सेंसेक्स 144 अंक टूटा, निफ्टी में 23,500 के करीब
चीनी राष्ट्रपति जिनपिंग से बांग्लादेश के मुख्य सलाहकार यूनुस ने की मुलाकात, इन मुद्दों पर हुई चर्चा
बरेली: ठेकेदारों की लापरवाही से अधूरे पड़े काम, अब बजट बचाने के लिए आनन-फानन में शुरू हुए निर्माण
लोकबंधु अस्पताल पहुंचे सीएम योगी, जाना बच्चों का हाल, डॉक्टर को दिए बेहतर इलाज के निर्देश
मायावती ने अखिलेश यादव पर किया तीखा प्रहार, याद दिलाया गेस्ट हाऊस काण्ड, कहा- मुझ पर कराए गए जानलेवा हमले का...
बरेली में सरकारी विभागों पर कड़ा रुख, टैक्स न जमा करने पर बैंक अकाउंट होंगे फ्रीज