अयोध्या: फांसी लगाकर युवक ने मौत को लगाया गले, जांच में जुटी पुलिस
अयोध्या। पूराकलंदर थाना क्षेत्र के कछोली गांव में एक युवक ने संदिग्ध परिस्थितियों में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। आत्महत्या के कारणों की जानकारी नहीं हो सकी है। कछोली गांव निवासी अभिमन्यु यादव 40 साल के पुत्र स्व. चतुरगुन यादव शुक्रवार दोपहर …
अयोध्या। पूराकलंदर थाना क्षेत्र के कछोली गांव में एक युवक ने संदिग्ध परिस्थितियों में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। आत्महत्या के कारणों की जानकारी नहीं हो सकी है।
कछोली गांव निवासी अभिमन्यु यादव 40 साल के पुत्र स्व. चतुरगुन यादव शुक्रवार दोपहर करीब 12 बजे कमरे में छत की कुंडी से रस्सी के सहारे फांसी लगा ली। तत्काल परिजनों ने सूचना पुलिस को दिया। सूचना पर पहुंची पूराकलंदर पुलिस ने शरीर गर्म होने पर जिला अस्पताल पहुंचाया जहां पर डॉक्टरों ने अभिमन्यु को मृत घोषित कर दिया।
पूराकलंदर थाना अध्यक्ष राजेश सिंह ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। घटना के कारणों का पता लगाया जा रहा है।