अयोध्या: सांसद बृजभूषण के नेतृत्व में होगा कार्यक्रम, बंटेगा 4800 किलो लड्डू

अयोध्या: सांसद बृजभूषण के नेतृत्व में होगा कार्यक्रम, बंटेगा 4800 किलो लड्डू

अयोध्या। कैसरगंज भाजपा सांसद बृजभूषणशरण सिंह ने कहा है पांच जून को उनकी पूर्व घोषणा के मुताबिक उत्तर भारतीय अयोध्या में जुटेंगे। उन्होंने कहा कि इसे चाहे विजय दिवस मान लें या अयोध्या दर्शन। उन्होंने कहा कि उसी दिन मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का जन्मदिन भी है इसलिए उसे अयोध्या में वैदिक रीति के अनुसार मनाया …

अयोध्या। कैसरगंज भाजपा सांसद बृजभूषणशरण सिंह ने कहा है पांच जून को उनकी पूर्व घोषणा के मुताबिक उत्तर भारतीय अयोध्या में जुटेंगे। उन्होंने कहा कि इसे चाहे विजय दिवस मान लें या अयोध्या दर्शन। उन्होंने कहा कि उसी दिन मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का जन्मदिन भी है इसलिए उसे अयोध्या में वैदिक रीति के अनुसार मनाया जायेगा। यह बात उन्होंने अयोध्या सिख समाज की ओर से किए गए स्वागत के दौरान कही। उन्होंने बताया कि पांच जून को तुलसी उद्यान अयोध्या में मुख्यमंत्री का जन्मदिन समारोह मनाया जायेगा।

सांसद ने कहा कि राज ठाकरे की राम भक्ति का सच सामने आ गया है। जब उनका कोई गुणा गणित नहीं चला तो दर्शन टाल दिया। सांसद ने कहा कि उन्होंने पहले ही उत्तर भारतीयों का आह्वान किया था, इसलिए फिर अनुरोध किया है कि पांच जून को अयोध्या आकर दर्शन पूजन करें और मुख्यमंत्री का जन्मोत्सव में शामिल हो। सिंह ने कहा कि गोण्डा सदर विधायक प्रतीक भूषण शरण सिंह संतों की अगुवाई में 48 सौ किलो का लड्डू मुख्यमंत्री के जन्मदिन के लिए बनवा रहे हैं।

सांसद ने कहा कि राज ठाकरे का अयोध्या कार्यक्रम निरस्त होना उनकी नहीं उत्तर भारतीयों की विजय है। उन्होंने कहा कि पांच जून को वे यहां आने वाले उत्तर भारतीयों के साथ रामलला और हनुमानगढ़ी का दर्शन पूजन करेगें। अयोध्या सिख समाज ने 51 किलो फूलों का माला पहनाकर स्वागत किया। तिजेन्द्र सिंह, सुरेंद्र सिंह राणे समेत समाज के तमाम लोग रहे।

पढ़ें-अयोध्या: अनुपस्थित तीन सचिव से स्पष्टीकरण तलब, बाकी को लक्ष्य पूरा करने के निर्देश