काशीपुर: मोबाइल टावर लगाने से भड़के लोग

काशीपुर, अमृत विचार। आबादी क्षेत्र में मोबाइल टावर लगाने से भड़के लोगों ने प्रदर्शन कर टावर का सामान लाए वाहन को वापस लौटा दिया। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि आबादी क्षेत्र में किसी भी कीमत पर टावर नहीं लगने दिया जाएगा। रविवार को जसपुर खुर्द गैस गोदाम के सामने एक मकान की छत पर …
काशीपुर, अमृत विचार। आबादी क्षेत्र में मोबाइल टावर लगाने से भड़के लोगों ने प्रदर्शन कर टावर का सामान लाए वाहन को वापस लौटा दिया। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि आबादी क्षेत्र में किसी भी कीमत पर टावर नहीं लगने दिया जाएगा।
रविवार को जसपुर खुर्द गैस गोदाम के सामने एक मकान की छत पर टावर लगाने के लिए सामान से लदा वाहन पहुंच गया। इसकी भनक लगते ही पार्षद अनिल कुमार के नेतृत्व में मोहल्ले के लोग मौके पर एकत्र हो गए और उन्होंने आबादी क्षेत्र में टावर लगाने का विरोध करते हुए प्रदर्शन शुरू कर दिया।
इस बीच पार्षद ने नगर निगम, संयुक्त मजिस्ट्रेट से भी मोबाइल टावर को लेकर विरोध जताया। कहा कि आबादी क्षेत्र में टावर लगने से उससे निकलने वाली किरणों से लोगों के स्वास्थ्य पर विपरीत असर पड़ेगा। लोगों ने वाहन से टावर के लिए आए सामान को उतरने नहीं दिया। पार्षद ने बताया कि मोबाइल टावर के लिए टेलीकॉम कंपनी ने किसी भी प्रकार की कोई अनुमति नहीं ली है। लोगों के विरोध के चलते टावर के समान को लेकर आया वाहन वापस लौट गया। इस मौके पर महेंद्र चौधरी, मदन मोहन गोले, शमशाद हुसैन, सीता देवी, आसिया, अशोक शर्मा, ओपी कोछड़, जाकिर हुसैन, शरीफ अहमद, नसीम जहां आदि मौजूद थे।