बरेली: निर्दलीयों ने बिगाड़े समीकरण, क्रास वोटिंग का सताया डर

बरेली: निर्दलीयों ने बिगाड़े समीकरण, क्रास वोटिंग का सताया डर

बरेली, अमृत विचार। ब्लॉक प्रमुख चुनाव में चार सीटों पर भाजपा अपने उम्मीदवारों को निर्विरोध ब्लॉक प्रमुख बनाने में सफल रही है। मझगवां सीट को निर्विरोध हथियाने के लिए भाजपा नेताओं ने पूरी ताकत झोंकी लेकिन न सपा न ही निर्दलीय प्रत्याशी ने पर्चा वापस लिया। 10 सीटें जीतने की राह भाजपा के लिए आसान …

बरेली, अमृत विचार। ब्लॉक प्रमुख चुनाव में चार सीटों पर भाजपा अपने उम्मीदवारों को निर्विरोध ब्लॉक प्रमुख बनाने में सफल रही है। मझगवां सीट को निर्विरोध हथियाने के लिए भाजपा नेताओं ने पूरी ताकत झोंकी लेकिन न सपा न ही निर्दलीय प्रत्याशी ने पर्चा वापस लिया। 10 सीटें जीतने की राह भाजपा के लिए आसान नहीं है। इन सीटों पर जबर्दस्त टक्कर है।

इनमें से छह सीटों पर निर्दलीयों ने समीकरण बिगाड़ दिए हैं। सभी सीटों पर एक-एक निर्दलीय प्रत्याशी मैदान में है। इसमें कई ऐसे हैं, जो राजनीतिक दलों से टिकट मांग रहे थे, लेकिन उन्हें टिकट नहीं मिले। इसलिए उन्होंने निर्दलीय लड़ने का फैसला कर लिया। बताते हैं कि निर्दलीय सबसे ज्यादा भाजपा के लिए खतरा बने हुए हैं।

वहीं, इस चुनाव में सभी सीटों पर बड़ी संख्या में वोटरों ने हेल्पर लेने के लिए आवेदन किए हैं लेकिन उन्हें शनिवार सुबह अनुमति मिलेगी। चर्चा है कि कुछ उम्मीदवार हेल्परों के जरिए क्रास वोटिंग कराकर समीकरण अपनी तरफ झुका रहे हैं। बहरहाल, पूरा चुनाव दिलचस्प बना है। टकराव वाली सीटों पर निर्विरोध चुनाव होने से जहां भाजपा सुकून महसूस कर रही है वहीं पुलिस प्रशासनिक अधिकारी भी राहत में दिख रहे हैं।

10 सीटों पर 25 प्रत्याशी मैदान में हैं। शनिवार पूर्वाह्न 11 बजे से 3 बजे तक वोटिंग होगी। वोटिंग सभी ब्लॉक कार्यालयों में होगी। इसके लिए सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। दोपहर 3 बजे के बाद मतगणना शुरू होगी। प्रेक्षक गुरुवार को ही बरेली पहुंच गए और उन्होंने चुनाव के इंतजामों की समीक्षा की।

10 सीटों पर 25 प्रत्याशियों की किस्मत आज खुलेगी
नवाबगंज सीट पर भाजपा से प्रज्ञा गंगवार, सपा से प्रियंका गंगवार और सुनीता गंगवार, फरीदपुर सीट पर भाजपा से सोनम, सपा से सुनीता सिंह, बहेड़ी सीट पर भाजपा से अमरेंद्र सिंह सिंधू, सपा से नीरज चौधरी, बिथरी चैनपुर सीट पर भाजपा से ब्रजेश कुमार पत्नी हरेंद्र पटेल, सपा से अरोड़ा कन्नौजिया ने सपा तो स्वाति सिंह निर्दलीय, भदपुरा सीट से रश्मि गंगवार पत्नी रवि गंगवार ने भाजपा और सपा से पुरुषोत्तम गंगवार, मझगवां से आंवला विधायक धर्मपाल के पुत्र यशवंत सिंह ने भाजपा से और सपा से सुमन यादव, एसडी वर्मा ने निर्दलीय पर्चा भरा।

मीरगंज सीट पर गोपाल कृष्ण, सपा से गिरीश, रामनगर सीट पर भाजपा से नेहा आर्य, सपा से शांति देवी, विजीता गंगवार निर्दलीय, शेरगढ़ से भाजपा के अरविंद गंगवार, सपा से भूपेंद्र गंगवार ने पर्चा दाखिल किया। फतेहगंज पश्चिमी सीट पर भाजपा से पुष्पा देवी पत्नी भानुप्रसाद और सपा से किरन यादव ने नामांकन कराया है।

निर्विरोध बने ब्लॉक प्रमुख
बरेली जनपद की 15 सीटों में दमखोदा से भाजपा की स्नेह लता सिंह पत्नी दुष्यन्त कुमार, भोजीपुरा से पूर्व ब्लॉक प्रमुख योगेश पटेल, क्यारा से रजनी सिंह पत्नी अरविंद चौहान और आलमपुर जाफराबाद से आरती देवी पत्नी वेद प्रकाश यादव भाजपा के निर्विरोध ब्लॉक प्रमुख बने हैं।

ताजा समाचार

होली पर विवाद का सीधा जवाब, सीएम योगी बोले- हिंदुओं से ज्‍यादा रंग-बिरंगे कपड़े पहनते हैं मुस्लिम 
कांग्रेस के दो और विधायक सात दिन के लिए निलंबित, ओडिशा विधानसभा में की ‘अनुशासनहीनता’ 
Bahraich News : कृषि मंत्री बोले इतिहास से किया गया छेड़छाड़, पूरे में आक्रांताओं के प्रति है नाराजगी
AFC Asian Cup qualifiers : बांग्लादेश से ड्रॉ के बाद भारतीय मुख्य कोच मनोलो मार्केज निराश, कहा-भारत तीन कदम पीछे चला गया 
Kanpur: गोशालाओं में सीसीटीवी से होगी निगरानी, रिकार्डिंग से पता चलेगी गोवंश को समय से चारा और उपचार मिलने की हकीकत
युवाओं का भविष्य सफल बनाने में विफल रही केंद्र सरकार, स्कूलों में घटी दाखिलों की संख्या, बोले कांग्रेस नेता