अयोध्या: मतदान के दौरान भिड़े सपा-भाजपा कार्यकर्ता, पुलिस ने लिया यह बड़ा एक्शन

अयोध्या: मतदान के दौरान भिड़े सपा-भाजपा कार्यकर्ता, पुलिस ने लिया यह बड़ा एक्शन

अयोध्या। जिला पंचायत अध्यक्ष पद के चुनाव के चुनाव को लेकर सूबे में आज शनिवार को सियासी पारा हाई हो गया है। कहीं शांतिपूर्ण तो कहीं से हल्की झड़प की भी खबर सामने आई है। इसी कड़ी में भगवन श्री राम की नगरी अयोध्या से भी मतदान के दौरान झड़प की खबर सामने आई है। …

अयोध्या। जिला पंचायत अध्यक्ष पद के चुनाव के चुनाव को लेकर सूबे में आज शनिवार को सियासी पारा हाई हो गया है। कहीं शांतिपूर्ण तो कहीं से हल्की झड़प की भी खबर सामने आई है। इसी कड़ी में भगवन श्री राम की नगरी अयोध्या से भी मतदान के दौरान झड़प की खबर सामने आई है। दरसअल अयोध्या में मतदान के दौरान कलेक्ट्रेट बैरियर में सपा और भाजपा के दो कार्यकर्ताओं के बीच भिड़ंत हो गई। दोनों को रोकने के लिए पुलिस ने बल प्रयोग किया। बताया गया कि सपा के जिला पंचायत सदस्य मान सिंह का विरोध करने पर विवाद शुरू हुआ था। इतनी ही नहीं भाजपा कार्यकर्ताओं पर मान सिंह की पिटाई का भी आरोप लगाया गया है।

कुशीनगर- कुशीनगर में सभी 61 सदस्यों ने मतदान कर दिया है. वहीं, सिद्धार्थनगर में दोपहर एक बजे तक 45 में से 42 वोट पड़ गए. महराजगंज जिले में 47 जिला पंचायत सदस्यों में से 43 और बस्ती में 43 में से 39 सदस्यों ने मतदान कर दिया है।

भदोही- यूपी के भदोही में 26 जिला पंचायत सदस्यों में से 25 सदस्यों ने मतदान किया है। वहीं, सोनभद्र में कुल 31 में से अब तक 30 वोट पड़ चुके हैं।

मिर्जापुर- यूपी के मिर्जापुर में जिला पंचायत अध्यक्ष पद के लिए मतदान जारी है। इसी कड़ी में जिला पंचायत सदस्य अमरावती देवी एम्बुलेंस से वोट देने पहुंची. बताया जा रहा है कि अमरावती देवी बीमार चल रही है।