अयोध्या: शिवपाल यादव ने संत समाज से लिया आशीर्वाद, भाजपा को सत्ता से बाहर करने के लिए दिया यह मंत्र
अयोध्या। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 को लेकर सूबे की सियासी सरगर्मी लगातार बढ़ती जा रही है और राजनीतिक दलों के बड़े बड़े नेता प्रदेश भ्रमण में जुट गए हैं। इसी कड़ी में प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व की सरकार में कैबिनेट रहे शिवपाल सिंह यादव आज रविवार को अयोध्या पहुंचे हैं। …
अयोध्या। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 को लेकर सूबे की सियासी सरगर्मी लगातार बढ़ती जा रही है और राजनीतिक दलों के बड़े बड़े नेता प्रदेश भ्रमण में जुट गए हैं। इसी कड़ी में प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व की सरकार में कैबिनेट रहे शिवपाल सिंह यादव आज रविवार को अयोध्या पहुंचे हैं। इस दौरान उन्होंने कहा, भाजपा को सत्ता से बाहर करने के लिए एक ही गुरुमंत्र है और वह विपक्ष एकजुट होकर चुनाव लड़े तो उन्हें आसानी से सत्ता से बाहर किया जा सकता है।
इसके साथ ही शिवपाल यादव ने राम मंदिर ट्रस्ट पर लगे आरोपों पर कहा, संपूर्ण देश की जनता ने चंदा दिया है, अपनी निधि समर्पण की एक-एक पाई का हिसाब होना चाहिए। इसकी जांच किसी निष्पक्ष संस्था द्वारा कराई जाए। अयोध्या दौरे के दौरान शिवपाल सिंह यादव ने हनुमान गुफा मंदिर में संत समाज से मुलाकात किया और उनका आशीर्वाद लिया।
शिवपाल यादव ने आम आदमी पार्टी और समाजवादी पार्टी द्वारा राममंदिर ट्रस्ट और भाजपा के ऊपर जमीन विवाद मामले पर लगाए जा रहे आरोपों पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि चुनाव नजदीक है। 6 महीने बाद चुनाव हैं तो सरगर्मियां तेज होनी ही हैं। उन्होंने कहा कि हमने 2 साल पहले एक गैर भाजपा वाद का एक नारा दिया था और सभी पार्टी इकट्ठा होकर भारतीय जनता पार्टी को हटाने के लिए भी प्रयास करें तो आसानी से सत्ता से बाहर किया जा सकता है।