‘ताऊ ते’ के असर से नहीं बच पाया उत्तर भारत, कई राज्यों में बारिश, दिल्ली में बारिश ने बनाया रिकार्ड

‘ताऊ ते’ के असर से नहीं बच पाया उत्तर भारत, कई राज्यों में बारिश, दिल्ली में बारिश ने बनाया रिकार्ड

 नई दिल्ली, अमृत विचार। अरब सागर में आए समुद्री तूफान की छाया उत्तर भारत के कई मैदानी एवं पहाड़ी इलाकों में भी नजर आने लगी है। उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड एवं दिल्ली सहित कई राज्यों में तेज हवाओं के साथ बारिश हो रही है। मौसम विज्ञानियों ने इन इलाकों में मानसून पूर्व वर्षा, तेज हवाओं व …

 नई दिल्ली, अमृत विचार। अरब सागर में आए समुद्री तूफान की छाया उत्तर भारत के कई मैदानी एवं पहाड़ी इलाकों में भी नजर आने लगी है। उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड एवं दिल्ली सहित कई राज्यों में तेज हवाओं के साथ बारिश हो रही है। मौसम विज्ञानियों ने इन इलाकों में मानसून पूर्व वर्षा, तेज हवाओं व बादल छाए रहने की संभावना व्यक्त की है। समुद्री तूफान ताऊ ते पर नजर रखने के लिए बनाए गए केंद्रीय नियंत्रण कक्ष ने सूचना दी है कि तूफान का असर उत्तर भारत के मौसम पर भी अब साफ दिखने लगा है।

बुधवार को देश की राजधानी दिल्ली, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, हरियाणा, राजस्थान और हिमाचल प्रदेश के कई इलाकों में देर रात से ही बारिश हो रही है। क्योंकि समुद्री तूफान गुजरात से राजस्थान की तरफ मुड़ जाने से वहां दबाव का क्षेत्र बन गया है। मौसम विभाग के अनुसार 20 मई को भी उक्त राज्यों के कई जिलों में तेज हवाएं चलेंगी और कहीं तेज कहीं धीमी बरसात होती रहेगी। क्योंकि पश्चिमी विक्षोभ के कारण 23 मई तक उत्तर भारत में मौसमी गतिविधियों में भारी परिवर्तन हो सकता है।

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली, उत्तर प्रदेश और हरियाणा में बादल छाए रहेंगे अधिकांश क्षेत्रों में रिमझिम या तेज बरसात होती रहेगी कुछ जिलों में तेज हवाओं के चलने की भी संभावना है। राजस्थान से जुड़े हरियाणा एवं मध्य प्रदेश में भी बरसात होने की संभावना है। दिल्ली में भी बुधवार तड़के से मौसम का बदला हुआ है। पूरे दिन बरसात होने का रिकॉर्ड दर्ज किया गया। जिसके चलते दिल्ली एवं आसपास के राज्यों में बुधवार को न्यूनतम तापमान 22 डिग्री तथा अधिकतम तापमान 31 डिग्री का अनुमान है।

महाराष्ट्र, गुजरात, गोवा, केरल, मध्य प्रदेश व दक्षिण राजस्थान के कुछ हिस्सों में कहीं तेज कहीं रिमझिम बारिश हो सकती है। पूर्वोत्तर भारत, लक्ष्यद्वीप, तमिलनाडु और कर्नाटक में तेज बारिश की संभावना है। पश्चिमी हिमालय, छत्तीसगढ़, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश, अंडमान व निकोबार द्वीप समूह में भी मध्यम बारिश हो सकती है।