लखनऊ: प्रदीप कुमार सक्सेना बनाए गए लोक निर्माण विभाग के विभागाध्यक्ष
लखनऊl लोक निर्माण विभाग उत्तर प्रदेश के विभागाध्यक्ष एसपी सिंह आज सेवानिवृत्त हो गए। एसपी सिंह के सेवानिवृत्त होने पर तात्कालिक प्रभाव से प्रदीप कुमार सक्सेना मुख्य अभियंता स्तर एक बाहृय सहायतित परियोजना लोक निर्माण विभाग लखनऊ को अपने कार्यों के साथ प्रमुख अभियंता (विकास) एवं विभागाध्यक्ष व प्रमुख अभियंता परिकल्प नियोजन लोक निर्माण विभाग …
लखनऊl लोक निर्माण विभाग उत्तर प्रदेश के विभागाध्यक्ष एसपी सिंह आज सेवानिवृत्त हो गए। एसपी सिंह के सेवानिवृत्त होने पर तात्कालिक प्रभाव से प्रदीप कुमार सक्सेना मुख्य अभियंता स्तर एक बाहृय सहायतित परियोजना लोक निर्माण विभाग लखनऊ को अपने कार्यों के साथ प्रमुख अभियंता (विकास) एवं विभागाध्यक्ष व प्रमुख अभियंता परिकल्प नियोजन लोक निर्माण विभाग का अस्थाई प्रभार प्रदान किया गया है।
लोक निर्माण मुख्यालय स्थित सभागार में आज सेवानिवृत्त विभागाध्यक्ष लोक निर्माण विभाग एस पी सिंह व आज ही सेवानिवृत्त प्रमुख अभियंता ग्रामीण सड़क अनिल कुमार जैन और आज ही सेवानिवृत्त मुख्य अभियंता मुख्यालय दो, आरसी शुक्ला का विदाई समारोह का भी आयोजन किया गया। जिसमें इन अधिकारियों के कार्यकाल, व्यवहार और नेतृत्व की सराहना की गई तथा इन्हें सम्मानित भी किया गया।