बरेली: कोरोना टेस्टिंग कैंप में 53 के संक्रमित निकलने से हड़कंप

बरेली, अमृत विचार। मनोहर भूषण इंटर कॉलेज में लगाए गए कोविड-19 टेस्टिंग कैंप में 53 लोगों के पॉजिटिव निकलने से हड़कंप मच गया। सभी राजेंद्रनगर वार्ड के हैं। कैंप में पहले टेस्टिंग किटें खत्म होने से कई दिन तक जांच प्रभावित हो गई थी। अब किटें मिलने से कैंप का संचालन फिर किया गया है। …
बरेली, अमृत विचार। मनोहर भूषण इंटर कॉलेज में लगाए गए कोविड-19 टेस्टिंग कैंप में 53 लोगों के पॉजिटिव निकलने से हड़कंप मच गया। सभी राजेंद्रनगर वार्ड के हैं। कैंप में पहले टेस्टिंग किटें खत्म होने से कई दिन तक जांच प्रभावित हो गई थी। अब किटें मिलने से कैंप का संचालन फिर किया गया है। बुधवार को यह कैंप शील चौराहे पर लगाया जाएगा।
राजेंद्रनगर वार्ड में यह कैंप मनोहर भूषण इंटर कॉलेज में लगाया गया था। यहां सुबह से ही कोरोना जांच शुरू हो गई। कैंप में बड़ी संख्या में आए लोगों की कोरोना जांच हुई। इसमें 200 लोगों की एंटीजन और 65 लोगों की आरटीपीसीआर के माध्यम से जांच हुई।
इसमें 53 लोग संक्रमित निकले। इससे पहले भी यहां बड़ी संख्या में लोग कोरोना पॉजिटिव निकल चुके हैं। अभी कुछ दिन पहले यहां कैंप में टेस्टिंग किट खत्म हो गई थी। इससे कई दिनों तक जांच प्रभावित हो गई। कैंप में हर दिन बड़ी संख्या में लोग पॉजिटिव निकल रहे हैं।
कैंप आयोजन के दौरान पार्षद आरेंद्र अरोरा, सतीश चंद्र सक्सेना कातिब, समाजसेवी संजय डंग सहित कई लोग मौजूद रहे। इन लोगों ने प्रशासन से यह मांग की है कि शहर में विभिन्न स्थानों पर भी कैंपों का आयोजन किया जाए, ताकि बड़ी संख्या में लोग जांच कराकर संक्रमित निकलने वाले तत्काल अपना उपचार करा सकें। बुधवार को यह कैंप शील चौराहे पर लगाया जाएगा।