बैडमिंटन खिलाड़ी ज्वाला गुट्टा ने अभिनेता विष्णु विशाल से की शादी, यहां देखिए तस्वीरें
हैदराबाद। पूर्व बैडमिंटन खिलाड़ी ज्वाला गुट्टा ने तमिल अभिनेता विष्णु विशाल के साथ गुरुवार को शादी कर ली है। दोनों की यह दूसरी शादी है। कोरोना के कारण विवाह हैदराबाद में एक निजी समारोह में हुआ। काफी पहले ज्वाला गुट्टा ने सोशल मीडिया पर घोषणा की है कि वह 22 अप्रैल 2021 को विष्णु के …
हैदराबाद। पूर्व बैडमिंटन खिलाड़ी ज्वाला गुट्टा ने तमिल अभिनेता विष्णु विशाल के साथ गुरुवार को शादी कर ली है। दोनों की यह दूसरी शादी है। कोरोना के कारण विवाह हैदराबाद में एक निजी समारोह में हुआ। काफी पहले ज्वाला गुट्टा ने सोशल मीडिया पर घोषणा की है कि वह 22 अप्रैल 2021 को विष्णु के साथ सात फेरे लेने जा रही हैं। अब उनकी शादी हो चुकी है और तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर आ गई हैं।
शादी की तस्वीरों में ज्वाला गुट्टा सिल्क की साड़ी में नजर आ रही हैं, वहीं विष्णु विशाल पारंपरिक साउथ इंडियन आउटफिट (सफेद शर्ट और लुंगी) में नजर आ रहे हैं। शादी की तस्वीरें सामने आने के बाद दोनों सितारों के फैंस उन्हें सोशल मीडिया पर बधाई दे रहे हैं। वहीं खेल जगत और सिनेमा जगत से संबंधित सितारे भी बधाई और शुभकामनाएं दे रहे हैं।
विष्णु विशाल तमिल फिल्मों के एक्टर हैं। उन्होंने साल 2009 में तमिल स्पोर्ट्स ड्रामा फिल्म ‘वेन्निला कबडी कुजू’ से फिल्मों में डेब्यू किया था। उन्होंने नीरपरावई और रतसासन जैसी फिल्मों में काम किया है। विष्णु विशाल एक्टर के अलावा क्रिकेटर भी हैं। उन्होंने तमिनाडु की एक क्रिकेट अकैडमी में ट्रेनिंग भी ली है। हालांकि, पैर में लगी चोट के बाद उन्होंने फिल्में साइन की और फिर पीछे मुड़कर नहीं देखा है।
ज्वाला गुट्टा ने अपनी हल्दी सेरेमनी में पीले रंग का लहंगा पहना हुआ था और साथ ही मेचिंग हैवी ज्वैलरी भी पहनी थी।
वहीं दूल्हे राजा विष्णु विशाल ने कुर्ता पयजामा और जैकेट पहनी थी। तस्वीरों में दोनों अपनी शादी के कार्यक्रमों का भरपूर आनंद लेते दिखाई दिए।
विष्णु विशाल और ज्वाला गुट्टा दोनों ही तलाकशुदा है। विष्णु विशाल ने साल 2010 में एक्टर के नटराज की बेटी रजनी नटराज से शादी की थी। रजनी से उनका एक बेटा आर्यन भी है। साल 2018 में विशाल और रजनी का तलाक हो गया था। वहीं, दूसरी तरफ ज्वाला गुट्टा ने साल 2005 में साथी खिलाड़ी चेतन आनंद से शादी की थी। यह शादी महज छह साल तक चली थी और साल 2011 में टूट गई।