हल्द्वानी: महँगाई के खिलाफ ,आप पार्टी ने किया प्रदर्शन

अमृत विचार, हल्द्वानी। डीजल और पेट्रोल की बढ़ी कीमतों के विरोध में आम आदमी पार्टी कार्यकर्ताओं ने तिकोनिया चैराहा स्थित बुद्ध पार्क में धरना प्रदर्शन किया। पार्टी के कार्यकर्तओं ने राज्य सरकार और राज्य सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। जब- जब केंद्र में भाजपा की सरकार आई है। महंगाई में इजाफा हुआ है। पेट्रोल …
अमृत विचार, हल्द्वानी। डीजल और पेट्रोल की बढ़ी कीमतों के विरोध में आम आदमी पार्टी कार्यकर्ताओं ने तिकोनिया चैराहा स्थित बुद्ध पार्क में धरना प्रदर्शन किया। पार्टी के कार्यकर्तओं ने राज्य सरकार और राज्य सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। जब- जब केंद्र में भाजपा की सरकार आई है। महंगाई में इजाफा हुआ है। पेट्रोल और डीजल के दामों में दिन-प्रतिदिन बेतहाशा बढ़ोत्तरी हो रही है। पेट्रोल डीजल और रसोई गैस की अंतर्राष्ट्रीय कीमतें कम होने के बावजूद देश की जनता को पेट्रोलियम के महंगे दाम चुकाने को बाध्य किया जा रहा है।
आप पार्टी की कहना है कि अब हर व्यक्ति अब वाहन चलाने से बच रहा है। एक तो कोरोना की मार उस पर महंगाई ने हर किसी की कमर तोड़़कर रख दी है। केंद्र और प्रदेश सरकार हर मोर्चे पर फेल हो गई है। लॉकडाउन के बाद से लगातार तेल के दामों में इजाफा किया गया है। डीजल के रेट बढ़़ने से ट्रांसपोर्टिंग का कारोबार भी प्रभावित हुआ है। जिसके चलते माल ढुलाई की कीमतें भी बढ़ा दी गई हैं। जिससे बाहर से आने वाला हर एक सामान दोगुनी कीमत में बिक रहा है। खाद्य पदार्थों के दाम भी तेजी से बढ़ रहे हैं। आम आदमी को अपने जीवन यापन करने में कठिनाई का सामना करना पड़ रहा है। रसोई का पूरा बजट गड़बड़ा गया है। उद्योग धंधे ठप हो रहे हैं। व्यापारी तबाह हैं। सरकार आम जनता की रोजगार एवं महंगाई की समस्याओं के प्रति गंभीर नहीं है और सत्ता में बैठी भाजपा इस समय भी अपनी राजनीति से बाज नहीं आ रही है।
इस मौके पर आम आदमी पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता व जिला समन्वयक समित टिक्कू, संगठन मंत्री रक्षित वर्मा, दीप पाण्डे, रमेश कांडपाल, देवेश कुमार, श्रीकांत खंडेलवाल, डी0एस0 कौटलिया, पुष्कार बिष्ट, रहीश उल हसन, अब्दुल कादिर, त्रिलोचन जोशी, सागर पाण्डे, शबाब खान, दिपक पाण्डे, काशी उपाध्याय, नरेन्द्र कुमार, सुरेश जोशी, मन्जू देवी, लक्ष्मी, मनोज नेगी संगठन मंत्री व अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे।