बरेली: जन्मदिन पर याद किए स्वतंत्रता सेनानी दामोदर स्वरूप सेठ, मूर्ति पर किया माल्यार्पण

बरेली: जन्मदिन पर याद किए स्वतंत्रता सेनानी दामोदर स्वरूप सेठ, मूर्ति पर किया माल्यार्पण

बरेली, अमृत विचार। राजीव गांधी स्टडी सर्किल के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने स्वतंत्रता सेनानी एवं देशभक्त तथा बांस बरेली के सरदार कहे जाने वाले दामोदर स्वरूप सेठ के जन्मदिवस पर गुरुवार को कार्यक्रम का आयोजन किया। राजीव गांधी स्टडी सर्किल की जोनल कोऑर्डिनेटर डॉक्टर चारू मेहरोत्रा ने कार्यक्रम का आरंभ करते हुए कहा कि हम …

बरेली, अमृत विचार। राजीव गांधी स्टडी सर्किल के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने स्वतंत्रता सेनानी एवं देशभक्त तथा बांस बरेली के सरदार कहे जाने वाले दामोदर स्वरूप सेठ के जन्मदिवस पर गुरुवार को कार्यक्रम का आयोजन किया।

राजीव गांधी स्टडी सर्किल की जोनल कोऑर्डिनेटर डॉक्टर चारू मेहरोत्रा ने कार्यक्रम का आरंभ करते हुए कहा कि हम सभी बरेली वासियों के लिए यह गर्व की बात है कि दामोदर स्वरूप जैसे क्रांतिकारी व्यक्तित्व का जन्म बरेली के बिहारीपुर मोहल्ले में हुआ। इन्हें भारत के संविधान सभा का सदस्य बनाया गया था। काकोरी षड्यंत्र कांड एवं असहयोग आंदोलन जैसी ऐतिहासिक घटना में इनका जिक्र है। ऐसे क्रांतिकारी सपूत विरला ही होते हैं। उनके जन्मदिवस पर युवाओं को दामोदर सेठ की तरह देश की उन्नति वा विकास के लिए ईमानदारी से कार्य करने का संदेश दिया है।

प्रांतीय कोऑर्डिनेटर प्रोफेसर अलाउद्दीन खान ने कहा की क्रांतिकारी दामोदर स्वरूप सेठ फॉरवर्ड ब्लॉक के सचिव थे। असहयोग आंदोलन में सक्रियता के चलते उन्हें जेल भी जाना पड़ा। भारत के स्वतंत्रता संग्राम के इतिहास में उनका नाम आता है। कहा कि युवाओं को उनके जीवन से प्रेरणा लेनी चाहिए। इस अवसर पर पदाधिकारी डॉ अलका मेहरोत्रा व गीता देवल ने कहा कि हमें दामोदर सेठ के जीवन से यह प्रेरणा लेनी चाहिए कि देश को आजाद कराने में इन देशभक्तों ने अपना पूरा जीवन लगा दिया। अतः हमें इनकी देश की आजादी का सम्मान करना चाहिए।

इस अवसर पर राजीव गांधी स्टडी सर्किल के सदस्यों ने दामोदर स्वरूप सेठ पार्क पर सेठ जी की मूर्ति पर माल्यार्पण व पुष्प समर्पित किए। सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया गया कि नगर नगर निगम से इस पार्क के रखरखाव व नवीन मूर्ति लगाने के लिए लिखित में अपील करेंगे। इस अवसर पर अलका मेहरोत्रा, गीता देवल , मीना देवल , अनुष्का, खुशी , लालाराम, रसिया आदि सदस्यों का सहयोग रहा।

ताजा समाचार