त्रिलोकपुर: पुलिस ने टूटने से बचा लिया रिश्ता, विदा हुई बेटी

त्रिलोकपुर। थाना जहांगीराबाद इलाके के बन्नी गांव में साड़ियों की खराब क्वालिटी और नशे में बारात लेकर आने से कन्या पक्ष के दर्जनों लोगो ने दूल्हा समेत बरातियों से दुर्व्यहार करते हुए खदेड़ दिया। ये घटना बुधवार 2 बजे रात की है। पीड़ित दूल्हा व पिता ने थाने में तहरीर देकर न्याय की गुहार लगाई। मौके …
त्रिलोकपुर। थाना जहांगीराबाद इलाके के बन्नी गांव में साड़ियों की खराब क्वालिटी और नशे में बारात लेकर आने से कन्या पक्ष के दर्जनों लोगो ने दूल्हा समेत बरातियों से दुर्व्यहार करते हुए खदेड़ दिया। ये घटना बुधवार 2 बजे रात की है।
पीड़ित दूल्हा व पिता ने थाने में तहरीर देकर न्याय की गुहार लगाई। मौके पर पहुची पुलिस ने तनावपूर्ण हालात को संभाल लिया। सूचना पर सक्रिय हुए थानाध्यक्ष दर्शन यादव ने खुद इस मामले में दखल दिया।
बुधवार दोपहर दोनों पक्षों को थाने बुलाकर मामला समझ कन्या पक्ष के लोगों को थानाध्यक्ष ने समझाया। थानाध्यक्ष के समझाने पर कन्यापक्ष विवाह को राजी हो गया। थानाध्यक्ष ने वर पक्ष के लोगो को शराब के नशे में आने पर फटकार लगाई।
जिसके बाद दिन में ही वैवाहिक संस्कार करवाकर बन्नी निवासी रामपाल की बेटी गोल्डी को विदा करवा दिया गया। ये विवाह थाना कुर्सी के गांव जय गुरु पुरवा निवासी अम्बिका प्रसाद के पुत्र अंकित के साथ हुआ।