बदायूं में अगले पांच दिन बढ़ेगा तापमान, गर्मी और लू से होगी परेशानी

बदायूं में अगले पांच दिन बढ़ेगा तापमान, गर्मी और लू से होगी परेशानी

बदायूं, अमृत विचार: गर्मी में तापमान में लगातार इजाफा हो रहा है। शुक्रवार को तापमान 37 डिग्री सेल्सियस रहा। आने वाले पांच दिन और परेशानी वाले रहेंगे। मौसम विभाग ने दो से चार डिग्री तापमान बढ़ने और लू चलने की संभावना जताई है।

मौसम विभाग के अनुसार पांच अप्रैल को न्यूनतम तापमान पांच अप्रैल को 19, छह अप्रैल को 20 और अधिकतम तापमान 38 डिग्री रहेगा। सात को न्यूनतम 20 व अधिवक्ता 40, 8 अप्रैल को न्यूनतम 21 व

अधिवक्ता 41 और 9 अप्रैल को न्यूनतम 22 व अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना जताई है। पांच व सात तारीख को लू तीन किमी प्रति घंटा रहेगी, लेकिन 6, 8 व 9 अप्रैल को तेल लू तेज चलेगी।

11 से 17 अप्रैल के बीच तापमान सामान्य से अधिक और सामान्य बारिश हो सकती है। किसानों से कहा गया है कि वह गेहूं के खेत में नमी बनाए रखने के लिए 10 से 15 दिनों के अंतराल में निरंतर सिंचाई करते रहें। तापमान के बारे में लगातार पता करते रहें।

सुबह-शाम सब्जियों की कटाई करें। कटी हुई फसल छाया में रखें। गेहूं की थ्रेसर से मड़ाई के समय चेक करें कि गेहूं की लाख अच्छी तरह सूखी हो। भंडारण से पहले गेहूं सुखा लें। बोरियों को भी सुखाएं। 

ये भी पढ़ें- बदायूं : बाइक सवार दंपती से दिन दहाड़े तमंचे के बल पर लूट