कासगंज : अखिल भारतीय कायस्थ महासभा महिला मोर्चा की कार्यकारिणी का हुआ विस्तार
जिलाध्यक्ष साधना जौहरी ने महामंत्री किरण सक्सेना सहित अन्य पदाधिकारी किए मनोनीत

कासगंज, अमृत विचार। अखिल भारतीय कायस्थ महासभा महिला मोर्चा ने जनपद में संगठन का विस्तार किया है। महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष साधना जौहरी ने महिला मोर्चा की पश्चिम प्रदेश अध्यक्ष सीमा श्रीवास्तव के निर्देश पर कार्यकारिणी का विस्तार करते हुए विभिन्न पदाधिकारियों को मनोनीत किया है।
अभा कायस्थ महासभा महिला मोर्चा की कार्यकारिणी में महामंत्री किरन सक्सेना, स्नेहलता सक्सेना, कोषाध्यक्ष रश्मि सक्सेना, जिला उपाध्यक्ष ज्योति कुदेशिया, माधवी सक्सेना, कोमल सेठ, रूचि सक्सेना, पूजा सक्सेना, उपासना श्रीवास्तव, अरुणा जौहरी, मीनाक्षी सक्सेना, सुधा सक्सेना, शिखा प्रधान, बीना रायजादा, बिंदु सक्सेना, विनीता कुलश्रेष्ठ, ज्योत्सना रायजादा, जिलामंत्री किरण सक्सेना, अलका सक्सेना, प्रीति सक्सेना, सरिता सक्सेना, अर्चना सक्सेना, अंकिता श्रीवास्तव, सुमन सक्सेना, ललिता सक्सेना, सोनी सक्सेना, अर्चना सक्सेना, चंदन देवी, शिखा सक्सेना, प्रगति सक्सेना, अंजलि सक्सेना, मीडिया प्रभारी, नीतू सक्सेना शामिल की गई हैं। नव मनोनीत पदाधिकारियों को संगठन के अलीगढ मंडल प्रभारी नवल कुलश्रेष्ठ, एडवोकेट नारायण स्वरुप सक्सेना, एडवोकेट आदर्श सक्सेना, सुरेश चंद्र सक्सेना, राकेश सरन सक्सेना, किशोरी लाल सक्सेना, महेश चंद्र सक्सेना, संजीव राय सक्सेना, डा. संजय सक्सेना, कौशल किशोर सक्सेना, अचिंत सक्सेना, नितिन जौहरी, वीपी सक्सेना, एडवोकेट अतुल सक्सेना, रजनीश कुदेशिया, अखिलेश सक्सेना ने बधाई दी है।
ये भी पढ़ें - कासगंज : पार्टी के बूथ लेवल एजेंट नियुक्त कर सूची कराएं उपलब्ध