आज का राशिफल। 27 अक्टूबर, 2024

आज का राशिफल। 27 अक्टूबर, 2024

मेष

आज आप काफी ऊर्जावान महसूस करेंगे। गृहस्थ जीवन में सावधानी रखें। बेवजह दूसरे लोगों से सलाह न लें। प्रेमी जन को उपहार दे सकते हैं। मनोरंजन में आप काफी धन खर्च करेंगे। प्रतियोगी परीक्षा में आप बेहतरीन प्रदर्शन कर सकते हैं।

वृष

आज साझेदारी वाले व्यवसाय में लाभ प्राप्त होगा। अनावश्यक खर्चों से आपको बचना चाहिए। गुस्से में आने के बजाय शान्तिपूर्ण तरीके से काम करें। कन्सल्टेन्सी से जुड़े कार्यों में लाभ होगा। आज पुराने मित्रों से मिलना हो सकता है।

मिथुन

आज पूरा दिन आपके लिए काफी बढ़िया रहने वाला है। जीवनसाथी के प्रति अपना व्यवहार अच्छा रखें। आपकी अच्छी आदतों से लोग प्रेरणा लेंगे। आय के नए स्रोत विकसित होने के योग बन रहे हैं। प्रेम संबंधों में प्रगाढ़ता बढ़ेगी।

कर्क

आज निजी कम्पनियों जॉब कर रहे लोगों की आय बढ़ सकती है। आज आपको पर्याप्त आराम अवश्य करना चाहिए। साझेदारी वाले व्यवसाय में पारदर्शिता रखें। इन्टरनेट का सावधानी पूर्वक प्रयोग करेंगे। कमीशन से जुड़े कारोबार में लाभ होगा।

सिंह

आज दिन का प्रारम्भिक भाव बहुत अच्छा रहेगा। छोटी दूरी की यात्रा हो सकती है। रुके हुए कार्य दोबारा शुरू होने के योग बन रहे हैं। सरकारी जॉब कर रहे लोगों के ऊपर काम का दबाव कम होगा। जॉब में अचानक स्थान-परिवर्तन हो सकता है।

कन्या

आज अपनी गलत आदतों को सुधारने का प्रयास करें। ज्यादा मेहनत के कारण मांसपेशियों में खिंचाव की समस्या होगी। जिद्दी स्वभाव के कारण आपके नजदीकी लोग नाराज हो सकते हैं। अपशब्दों का प्रयोग कम से कम करें। कारोबार में कठिनाई होगी।

तुला

आज व्यवसाय में बड़ा धन लाभ होने की सम्भावना है। दैनिक दिनचर्या व्यवस्थित रहेगी। सहकर्मियों के प्रति अपना व्यवहार और सहयोग अच्छा रखें। घर का वातावरण सुखद रहेगा। परिवार के वरिष्ठ सदस्य आपसे प्रसन्न रहेंगे।

वृश्चिक

आज जो युवा जॉब ढूंढ रहे हैं, उनको कहीं से जॉब के ऑफर प्राप्त होने के योग बन रहे हैं। व्यापार में बड़ा निवेश कर सकते हैं। आपको अपने आत्मसम्मान की चिन्ता रहेगी। अपने विरोधियों पर ज्यादा विश्वास न करें। राजनीति से जुड़े लोगों को उच्च पद मिल सकता है।

धनु

आज आप भविष्य को लेकर कुछ महत्वपूर्ण निर्णय करने का विचार बनायेंगे। कारोबार में बड़े ऑर्डर मिलने के योग बन रहे हैं। प्रतिष्ठित लोगों से आपके सम्पर्क मजबूत होंगे। वैवाहिक जीवन काफी सुखद रहेगा। आज आप घरेलू कार्यों में व्यस्त रहने वाले हैं। 

मकर

आज आपकी दिनचर्या थोड़ी अव्यवस्थित हो सकती है। दिखावे की प्रवृत्ति से आपको बचना चाहिए। दूसरों के सामने अपनी छवि को लेकर चिन्ता रहेगी। विरोधी आपको परेशान करने का प्रयास करेंगे। स्वास्थ्य के प्रति बिल्कुल लापरवाह न रहें। जल का पर्याप्त मात्रा में सेवन करें।

कुंभ

आज धन के मामलों को लेकर आपको समस्या हो सकती है। पारिवारिक सुख का भरपूर आनन्द लेंगे। विद्यार्थियों को पढ़ाई में अच्छे परिणाम मिलेंगे। जीवनसाथी के साथ अच्छा समय बितायेंगे। भाग्य आपके पक्ष में रहेंगे।

मीन

आज कार्यक्षेत्र में मनमानी भरे रवैये के कारण नुकसान हो सकता है। दोपहर के बाद स्थितियां आपके अनुकूल होंगी। अपने काम के अलावा दूसरे कार्यों में ज्यादा फोकस कर सकते हैं। अचल सम्पत्ति के क्रय-विक्रय से लाभ होगा। व्यापारियों को धन उधार देने से बचना चाहिए।

ताजा समाचार

UP: त्योहारों को लेकर DGP हुए सख्त, पुलिसकर्मियों को जारी किये दिशा-निर्देश, कहा- एंटी रोमियो स्क्वाड भी बाजारों में रखा जाए सक्रिय
देहरादून: सरकार ने पर्यावरण मित्रों का जीवन बीमा बढ़ाया, अब 5 लाख रुपये
महाराष्ट्र चुनाव: शरद पवार ने भाजपा पर किया तीखा प्रहार, कहा- सत्ता में बैठे लोगों ने नहीं हल की जनता की समस्या
बंद पिंक टॉयलेट चलाएंगी समूह की महिलाएं, पायलट प्रोजेक्ट के तहत पहले चरण में चालू किए जाएंगे 38 टॉयलेट
अखिलेश यादव का दावा- महाराष्ट्र में भाजपा के नेतृत्व वाली ‘महायुति’ के ‘महादुखी’ काल का अंत होगा
अयोध्या : कनक और सरयू में मनी देव दीपावली, जगमग हुई बच्चों की प्रतिभा