आज का राशिफल। 24 अक्टूबर, 2024

आज का राशिफल। 24 अक्टूबर, 2024

मेष

आज आपको अभिमानी व्यवहार से बचना चाहिए। संपत्ति विवाद होने आशंका है। मैनेजमेंट छात्रों का प्रदर्शन पढ़ाई में बहुत ही अच्छा रहेगा। कार्यक्षेत्र में परिवर्तन करने से आपको बचना चाहिए। आत्मविश्वास में कमी के कारण काम बिगड़ सकते हैं।

वृष

आज समाज में आपका वर्चस्व बढ़ेगा। नए प्रकार के अनुसंधान में आप रुचि लेंगे। आपके जीवन पर जीवनसाथी का काफी प्रभाव रहेगा। पिता के स्वास्थ्य की कुछ चिंता हो सकती है। व्यापार में अभिनव प्रयोग कर सकते हैं।

मिथुन

आज ऐसे लोगों से दूर रहें, जो आपको अतिवादी प्रतिक्रिया के लिए उकसाते हों। अटकी हुई पेमेंट आपको मिल सकती है। व्यापार में आमदनी बढ़ने के योग बन रहे हैं। आपकी नेतृत्व क्षमता में वृद्धि होगी। लोग आपकी कार्यशैली की प्रशंसा करेंगे।

कर्क

आज दूसरों से आपको सम्मान मिलेगा। जीवनसाथी का भावनात्मक सहयोग मिलने से काफी प्रसन्न रहेंगे। पुराने अनुभवों की सीख काम आएगी। नई विधाओं को सीखने को लेकर प्रयत्नशील रहेंगे। प्रेम संबंधों के लिए दिन बहुत ही अच्छा रहेगा।

सिंह

आज आपको त्वरित निर्णय लेने से बचना चाहिए। अधिकारी वर्ग के प्रति मन में नकारात्मक विचार चलते रहेंगे। अपने धन का दुरुपयोग न करें। आपके मन में अजीबोगरीब विचार जन्म ले सकते हैं। कष्टकारक यात्रा हो सकती है।

कन्या

आज आपकी प्रतिभा में निखार आएगा। नवीन वस्त्र और आभूषण खरीदने का विचार कर सकते हैं। विवाह को लेकर आ रही बाधा दूर होगी। व्यस्तता के बावजूद आप परिवार को समय देंगे। अधिकारियों की कृपा दृष्टि आपके ऊपर रहेगी।

तुला

आज पूरा दिन काफी अच्छा रहेगा। नई नौकरी ढूंढ रहे हैं तो दिन अनुकूल है। आपकी सोच काफी सकारात्मक रहेगी। सामाजिक मुद्दों पर खुलकर आप अपनी राय रख सकते हैं। पैतृक संपत्ति प्राप्त हो सकती है।

वृश्चिक

आज मार्केटिंग संबंधी गतिविधियों से आपको लाभ होगा। परिजनों के यहां घूमने जा सकते हैं। महिलाएं घरेलू कार्यों से ऊब सकती हैं। कारोबार में आपको नया प्रयोग करने से बचना चाहिए। गुप्त शत्रुओं से आपको सावधान रहना चाहिए।

धनु

आज मन में अनचाहे विचारों की भरमार रहेगी। कड़वी जबान का प्रयोग करने से बचें। खानपान की गुणवत्ता का ध्यान रखें। कुछ गुप्त बातें खुलकर सामने आ सकती हैं। स्वास्थ्य बेहतर बनाये रखने के लिए व्यायाम अवश्य करें।

मकर

आज व्यर्थ के कार्यों से आपको बचना चाहिए। व्यापार में आपको उत्तम लाभ होगा। परिवार के साथ घूमने के लिए जा सकते हैं। आपकी स्मरणशक्ति काफी प्रखर रहेगी। भोग-विलास के साधनों पर आप काफी धन खर्च कर सकते हैं।

कुंभ

आज सब लोगों से विचार-विमर्श कर निर्णय लेंगे, इसीलिए सबके चहेते बने रहेंगे। लोग आपका मजाक उड़ाने की कोशिश करेंगे। चैरिटी से जुड़े कार्यों में भाग ले सकते हैं। आप योजनाबद्ध तरीके से सभी कार्य करेंगे।

मीन

आज एक साथ कई काम लेने के कारण मानसिक तनाव हो सकता है। दूसरों की मदद करने का प्रयास करेंगे। संतान के व्यवहार से आप नाराज हो सकते हैं। परिवार के लोग आपसे काफी प्रसन्न रहेंगे। प्रियजनों की समस्याओं का ध्यान रखें।

ताजा समाचार

रायबरेली: हत्या के विरोध में हाइवे जाम करने वाले डेढ़ सौ लोगों पर मुकदमा दर्ज
Kanpur: कोतवाली में स्मार्ट क्लीनिक का उद्घाटन: मिलेगा 100 रुपये में इलाज, ऑनलाइन व ऑफलाइन परामर्श ले सकेंगे आमजन
मुरादाबाद : त्योहारी सीजन में महाकुंभ के लिए भी रेलवे ने शुरू की तैयारियां, जारी किया टोल फ्री नंबर
बाराबंकी: चालक और परिचालक का अब श्रम विभाग में होगा पंजीयन, कर्मचारियों को मिलेगा विभागीय योजनाओं का लाभ
Kundarki By Election : कुंदरकी से सपा ने मोहम्मद रिजवान को बनाया प्रत्याशी, 2022 में इस विधानसभा से लड़ चुके हैं चुनाव
लखनऊ: केंद्र सरकार का ऐलान, गणतंत्र दिवस पर सम्मानित होंगे ग्राम पंचायतों के प्रधान...मांगे नाम