27 अक्टूबर का इतिहास: आज ही के दिन देश के प्रथम दलित राष्ट्रपति के. आर. नारायणन का हुआ था जन्म

27 अक्टूबर का इतिहास: आज ही के दिन देश के प्रथम दलित राष्ट्रपति के. आर. नारायणन का हुआ था जन्म

नई दिल्ली। साल के दसवें महीने का 27वां दिन देश के पहले दलित राष्ट्रपति के. आर. नारायणन के जन्मदिन के तौर पर इतिहास के पन्नों में दर्ज है। कोचेरिल रमण नारायणन का जन्म 1920 में 27 अक्टूबर के दिन केरल के त्रावणकोर जिले में उझानूर गांव में हुआ था। अपनी अथक मेहनत के दम पर उन्होंने बेहद कठिन परिस्थितियों में न सिर्फ शिक्षा ग्रहण की, बल्कि देश के शीर्ष संवैधानिक पद पर पहुंचने का गौरव भी हासिल किया। वह 1997 से 2002 तक देश के राष्ट्रपति रहे।

देश दुनिया के इतिहास में 27 अक्टूबर की तारीख में दर्ज अन्य महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्यौरा इस प्रकार है:-

1795 : अमेरिका और स्पेन के बीच पिंकनी की संधि पर हस्ताक्षर किए गए। इस संधि की बदौलत अमेरिका को मिसिसिपी नदी में नौवहन का अधिकार मिला। 1811: सिलाई मशीन का अविष्कार करने वाले आइजक मेरिट सिंगर का जन्म। उनके इस अविष्कार से कपड़ों की सिलाई का काम आसान हो गया। 1920: देश के पहले दलित राष्‍ट्रपति के. आर. नारायण का जन्‍म। वह देश के दसवें राष्ट्रपति बने। 1978 : मिस्र के अनवर सादात और इस्राइल के मेनाखेम बेगिन को शांति स्थापना की दिशा में महत्वपूर्ण योगदान देने पर नोबेल शांति पुरस्कार से सम्मानित किया गया। 1995 : यूक्रेन के कीव क्षेत्र में स्थित चेर्नोबिल परमाणु संयंत्र को कुछ सुरक्षा संबंधी खामियों के कारण पूर्णत: बन्द किया गया। 2004 : अमेरिका में बोस्टन की पेशेवर बेसबॉल टीम द बोस्टन रेड सॉक्स ने 86 बरस में पहली बार विश्व श्रृंखला जीती। 2017 : कातालूनिया की संसद ने स्पेन से आजादी संबंधी प्रस्ताव को मंजूर किया और सरकार को बर्खास्त करके नये चुनाव कराने के फैसले पर मोहर लगाई। 2021 : भारत ने 5,000 किलोमीटर तक मारक क्षमता वाली अग्नि-5 मिसाइल का सफल परीक्षण किया। 2021 : चीन ने ठोस ईंधन से चलने वाले सस्ते एवं छोटे रॉकेट कुआझोउ-1 ए से एक ऑप्टिकल सुदूर संवेदी उपग्रह का सफल प्रक्षेपण किया। 2021 : वाशिंगटन ने सार्वजनिक क्षेत्र की चीनी दूरसंचार कंपनी चाइना टेलीकॉम लिमिटेड को अमेरिकी बाजार से निष्कासित किया। 2023: चीन के पूर्व प्रधानमंत्री ली क्विंग का निधन। 2013 से 2023 तक रहे चीन के राष्ट्रपति।

ताजा समाचार

देहरादून: सरकार ने पर्यावरण मित्रों का जीवन बीमा बढ़ाया, अब 5 लाख रुपये
महाराष्ट्र चुनाव: शरद पवार ने भाजपा पर किया तीखा प्रहार, कहा- सत्ता में बैठे लोगों ने नहीं हल की जनता की समस्या
बंद पिंक टॉयलेट चलाएंगी समूह की महिलाएं, पायलट प्रोजेक्ट के तहत पहले चरण में चालू किए जाएंगे 38 टॉयलेट
अखिलेश यादव का दावा- महाराष्ट्र में भाजपा के नेतृत्व वाली ‘महायुति’ के ‘महादुखी’ काल का अंत होगा
अयोध्या : कनक और सरयू में मनी देव दीपावली, जगमग हुई बच्चों की प्रतिभा 
Saharanpur News: लोहे के तवे से वार कर शौहर ने बीबी को उतारा मौत के घाट, मदद को चिल्लाती रहीं बेटियां