रामपुर: दलित महिला को घायल कर दबंगों ने किया गैंगरेप, पीड़िता ने एसपी से लगाई न्याय की गुहार

पुलिस के कोई कार्रवाई न करने पर पुलिस अधीक्षक को शिकायत सौंपकर लगाई न्याय की गुहार

रामपुर: दलित महिला को घायल कर दबंगों ने किया गैंगरेप, पीड़िता ने एसपी से लगाई न्याय की गुहार

स्वार/रामपुर, अमृत विचार। दबंगों ने दलित महिला को जाति सूचक शब्दों से अपमानित कर धारदार हथियारों से लहूलुहान कर गैंगरेप किया। घायल को उचित उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। महिला ने पुलिस अधीक्षक को चार नामजद व एक अज्ञात के खिलाफ कार्रवाई कर न्याय दिलाने की मांग की है। 

घटना कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की। गांव निवासी दलित महिला मंगलवार सुबह किसी काम से उत्तराखंड के काशीपुर गई थी। महिला रात को 8:30 बजे घर जा रही थी। गांव के रास्ते पर थाना मिलकखानम के गांव नूरपुर निवासी दबंग दो बाइकों पर सवार होकर आ गए। महिला को जाति सूचक शब्दों से अपमानित कर गाली-गलौज कर छेड़छाड़ शुरू कर दी। जब दलित महिला ने विरोध किया तो दबंगों ने महिला को बुरी तरह से मारापीटा।

धारदार हथियार से महिला पर हमला कर लहूलुहान कर दिया। दबंग इतने पर भी नहीं रूके और घायल महिला से  गैंगरेप किया। दबंग पुलिस से शिकायत करने पर महिला को जान से मारने की धमकी देकर भाग गए। घायल महिला किसी तरह से घर पहुंची। परिजनों को सारी बात बताई।

पीड़ित महिला को परिजन कोतवाली ले आए और चार दबंगो को नामजद कर व एक अज्ञात के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी। पुलिस ने पीड़ित महिला को टरका दिया। पीड़ित महिला ने पुलिस अधीक्षक से दबंगों की शिकायत कर न्याय दिलाने की गुहार लगाई है।

ये भी पढ़ें- पश्चिमी उत्तर प्रदेश का सबसे बड़ा गैंगस्टर सुंदर भाटी जेल से रिहा, इस मामले में था बंद