रामपुर: रोडवेज बस में जा रहा डेढ़ क्विवंटल मिलावटी मावा पकड़ा, 11 खाद्य पदार्थों के लिए नमूने

सूचना के आधार पर सचल दल ने की छापेमारी

रामपुर: रोडवेज बस में जा रहा डेढ़ क्विवंटल मिलावटी मावा पकड़ा, 11 खाद्य पदार्थों के लिए नमूने

रामपुर, अमृत विचार। पीतल नगरी डिपो की बस में जा रहा डेढ़ क्विंटल मावा खाद्य सुरक्षा अधिकारियों ने पकड़ लिया। मावे के साथ कोई मालिक नहीं था। टीम ने मिलावटी मावे को नष्ट करा दिया है। डेढ़ क्विंटल मावे की कीमत 30000 रुपये बताई गई है। विभाग की इस कार्रवाई से मिलावटखोरों में खलबली मच गई।

दिवाली, गोवर्धन  पूजा और भैया दूज पर्व आते ही मिलावटखोर सक्रिय हो गए हैं। वह खाने-पीने की चीजों में चंद पैसों के खातिर   मिलावट कर रहे है। खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन के सहायक आयुक्त सुनील कुमार शर्मा को सूचना मिली कि बस अड्डा रामपुर पर पीतलनगरी डिपो की दो बसों में डेढ़ क्विंटल मावा रखा है।

सूचना के आधार पर तुरंत ही सचल दल रोडवेज बस अड्डे पर पहुंचे। जहां उन्होंने मौके पर देखा कि दो कट्टों में डेढ़ क्विंटल मावा है। आसपास लोगों, एआरएम से जानकारी ली। लेकिन कोई भी सटीक जानकारी नहीं दे सका। इस मौके खाद्य सुरक्षा अधिकारियों ने लावारिस मावा को मौके पर नष्ट कराया। 

इसके अलावा सचल दल ने टांडा एसडीएम के साथ मोहल्ला टंडौला अशरफ फूडस इकाई से 2 सोन पपड़ी, बताशे-खिलौने, रिफाइंड तेल का नमूना, नायब तहसीलदार सदर विश्वास दीक्षित के साथ सैफनी में मुरसलीन के यहां से सोनपपड़ी एक नमूना, राजू के यहां से मिठाई, छेना, रसगुल्ला, बिलासपुर में विशाल डेयरी से मावा, शहर में पीला तालाब रोड स्थित मुर्तजा डेयरी से मावा, छेना के दो नमूने, पांच किलो मिठाई नष्ट, हसनैन डेयरी से दूध नमूना लिए।  

सभी प्रतिष्ठानों से 11 खाद्य पदार्थों के नमूने लिए। सचल दल में नायब तहसीलदार देवेश पांडेय, विश्वास दीक्षित, मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी वीरेंद्र सिंह कुशवाहा, रामचंद्र यादव, अशोक कुमार, मनोज कुमार, राहुल शुक्ला और अजरा बी मौजूद रहे।

ये भी पढ़ें- पश्चिमी उत्तर प्रदेश का सबसे बड़ा गैंगस्टर सुंदर भाटी जेल से रिहा, इस मामले में था बंद