बदायूं: सबके सामने महिला का कर लिया अपहरण, लोगों ने पूछा तो कहीं ये बात

18 अक्टूबर को महिला को अपने बहनोई के साथ ले गया युवक

बदायूं: सबके सामने महिला का कर लिया अपहरण, लोगों ने पूछा तो कहीं ये बात

बदायूं, अमृत विचार। थाना इस्लामनगर क्षेत्र का एक गांव निवासी युवक अपने पड़ोस में रहने वाली महिला को ले गया। रास्ते में ग्रामीणों के पूछने पर उसने महिला की तबीयत खराब होने और चिकित्सक के पास ले जाने की बात कही। महिला के पति ने आरोपी के भाई से शिकायत की तो उसने महिला का सामूहिक दुष्कर्म करके जान से मारने की धमकी दी। महिला के पति की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की है।

एक व्यक्ति ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उसकी शादी लगभग 18 साल पहले हुई थी। उसके दो बच्चे हैं। उनके घर के पड़ोस में एक युवक अपने भाई और मां के साथ रहता था। वह पड़ोसी होने के नाते उनके घर पर आता रहता था। 18 अक्टूबर को वह खेत पर थे। पत्नी और दोनों बच्चे घर पर थे। वह रात एक बजे खेत पर वापस घर आया। उसकी पत्नी घर पर नहीं थी। आसपास तलाश किया लेकिन महिला का कहीं पता नहीं चला। अगले दिन सुबह कुछ लोगों ने बताया कि रात में वह जब खेत से लौट रहे थे तो उनके घर के पड़ोस में रहने वाला युवक अपने बहनोई के साथ उसकी पत्नी को बाइक पर बैठाकर ले जा रहा था। ग्रामीणों ने उससे पूछा भी था कि महिला को कहां ले जा रहे हो तो उसने कहा था कि महिला की तबीयत खराब है। वह महिला को ले गए। व्यक्ति ने आरोपी युवक के घर पर शिकायत की। तो परिजनों ने संतोषजनक जवाब नहीं दिया। व्यक्ति ने कहा कि वह पुलिस से शिकायत करेगा तो आरोपी के भाई और मां ने कहा कि वह सुबह तक महिला को वापस लौटा देंगे। इसके बाद भी महिला को वापस नहीं किया। अब आरोपी का भाई मारपीट करता है। उसने महिला का सामूहिक दुष्कर्म कराकर जान से मारने की धमकी देकर भगा दिया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ अपहरण की रिपोर्ट दर्ज करके महिला की तलाश शुरू कर दी है।

ये भी पढ़े - बदायूं: कर्मचारियों पर लिखी रिपोर्ट तो धरने पर बैठे नगर पालिका के कर्मचारी