बदायूं : परिजनों से विवाद के बाद महिला ने खाया विषाख्त पदार्थ, मौत

गुरुवार को किसी बात को लेकर महिला का परिजनों से हुआ था विवाद

बदायूं : परिजनों से विवाद के बाद महिला ने खाया विषाख्त पदार्थ, मौत

बदायूं, अमृत विचार। बिल्सी कोतवाली क्षेत्र के गांव पहाड़पुर निवासी महिला ने गुरुवार को विषाख्त पदार्थ खा लिया। हालत बिगड़ने पर परिजनों ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया। अस्पताल में इलाज के दौरान महिला की मौत हो गई। परिजनों ने पुलिस को सूचना दी।  पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप कर जांच शुरू कर दी है। 

गांव निवासी आशा देवी (44) पत्नी महावीर का परिजनों से किसी बात को लेकर विवाद हो गया था।विवाद के बाद वह अपने कमरे में चली गईं और विषाख्त पदार्थ खा लिया। जिससे महिला की हालत खराब हो गई। महिला की बिगड़ती हालत देख परिजनों ने आनन फानन में उन्हें पास के ही एक निजी अस्पताल पहुंच। महिला की हालत में सुधार नहीं होने पर परिजनों ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया। लेकिन उपचार के दौरान  शुक्रवार को सुबह महिला की मौत हो गई। मौत के बाद परिवार में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंचे उपनिरीक्षक रामवीर सिंह ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। परिजनों को महिला के विषाख्त पदार्थ खाने के कारण का पता नहीं है।

ये भी पढ़ें - बदायूं: बिना हेलमेट पहने नहीं चलेगी बाइक, सविता ने तैयार किया मॉडल