आज का राशिफल। 25 अक्टूबर, 2024

आज का राशिफल। 25 अक्टूबर, 2024

मेष     

आज दांपत्य संबंधों में अहम को लेकर टकराव हो सकता है। स्वास्थ्य को लेकर परेशानी हो सकती है। गैर कानूनी कार्यों से आपको बचना चाहिए। आज वाहन सावधानी पूर्वक चलाएं। घर में नकारात्मकता हावी रहेगी। हल्का और सुपाच्य भोजन ग्रहण करें।

वृष

आज राजनीति से जुड़े लोगों को उच्च पद मिल सकता है। आय के नए स्रोत बनने की संभावना बन रही है। सभी काम सुचारू रूप से पूर्ण होंगे। मेहनत का बेहतरीन लाभ प्राप्त होगा। आर्थिक परेशानियों का निराकरण हो सकता है। घर का वातावरण सुखद रहेगा।

मिथुन

आज कारोबार के लिए आपको समय निकालना पड़ेगा। परिवार का माहौल खुशनुमा होगा। भाग्य का भरपूर साथ मिलेगा। धन की कमी के कारण काम रुक सकते हैं। नौकरीपेशा व्यक्तियों के ऊपर काम का दबाव बढ़ सकता है।

कर्क

आज नया कार्य शुरु करने में आपको सफलता मिलेगी। जीवनसाथी के साथ मतभेद कम होंगे। सभी कार्यों को योजनाबद्ध तरीके से पूर्ण करेंगे। रोजगार के नए साधन उत्पन्न होंगे। घर में मांगलिक कार्यों की रूपरेखा बन सकती हैं।

सिंह

आज दांपत्य संबंधों में अनबन होने की आशंका है। बातचीत के दौरान आपको सावधानी रखनी चाहिए। कुछ मित्र आपके प्रति ईर्ष्या भाव रख सकते हैं। अनावश्यक खर्च बढ़ने से बजट प्रभावित हो सकता है। विद्यार्थियों को करियर को लेकर परेशानी हो सकती है।

कन्या

आज बुद्धिमान लोगों का सानिध्य प्राप्त होगा। आपको सेहत का विशेष ध्यान रखना चाहिए। प्रेमी जन के साथ रोमांटिक डेट पर जा सकते हैं। तकनीकी क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए दिन बहुत ही अच्छा है। जिस भी कार्य को हांथ में लेंगे उसे पूरा करके ही दम लेंगे।

तुला

आज जीवनसाथी से आपको प्रेरणा मिलेगी। बच्चे अपनी पढ़ाई को लेकर काफी सक्रिय रहेंगे। व्यापार में नया निवेश होने की संभावना है। आपकी कार्यशैली से लोग काफी प्रभावित होने वाले हैं। परोपकार में धन खर्च कर सकते हैं।

वृश्चिक

आज घर में धार्मिक वातावरण हो सकता है। आपके आत्मविश्वास और आत्मबल में वृद्धि होगी। नया वाहन खरीदने का विचार बना सकते हैं। निजी मामलों को बाहरी लोगों से शेयर न करें। रियल एस्टेट में बड़ा निवेश करने से बचें।

धनु

आज अपनी भावनाओं को सबके समक्ष व्यक्त न करें। घर में अप्रिय व्यक्तियों का आगमन हो सकता है। बदहज़मी के कारण लीवर में परेशानी होने की संभावना है। आज आपको अनावश्यक यात्रा करनी पड़ सकती है। दूसरों के मामलों में ज्यादा हस्तक्षेप न करें।

मकर

आज कार्यक्षेत्र को लेकर महत्वपूर्ण निर्णय लेने पड़ेंगे। उच्च अधिकारियों से प्रशंसा प्राप्त होगी। आर्थिक स्थिति को लेकर सन्तुष्ट रहेंगे। छोटी-छोटी बातों को तूल देने से बचें। बड़े व्यावसायिक अनुबन्ध हो सकते हैं। ज्ञान अर्जित करने में लगे रहेंगे।

कुंभ

आज परिवार के लोगों की आवश्यकताओं का ध्यान रखें। कार्यक्षेत्र का माहौल बहुत ही अच्छा रहेगा। समाज के कार्यों में आप रुचि लेंगे। बीमार लोगों को दवाइयों में लापरवाही नहीं करनी चाहिए। साहित्य और कला में आपकी स्वाभाविक रुचि बढ़ेगी।

मीन

आज अपनी दिनचर्या को अनुशासित रखें। प्रेम संबंधों में धन को लेकर विवाद हो सकता है। पढ़ाई में मेहनत को लेकर परेशानी होगी। बुद्धिमानी के कारण समाज में यश प्राप्त करेंगे। विवाहेतर सम्बन्धों से आपको बचना चाहिये।

 

ताजा समाचार

कानपुर में अमृत विचार ने सीसामऊ विधानसभा भाजपा प्रत्याशी सुरेश अवस्थी से की बातचीत: बोले- पिछली बार चूके, अबकी प्रचंड जीत पाएंगे...
US Election 2024 : डोनाल्ड ट्रंप ने कहा-चीन के नेता दबंगई दिखाते हुए कमला हैरिस के साथ 'बच्चे' की तरह बर्ताव करेंगे
Hardoi News: भैंस का आधार कार्ड लाओ तब दर्ज होगी FIR, हरदोई पुलिस ने किया गजब कारनामा
Lucknow University: AI स्पेशलिस्ट बने छात्र, बारीकियों से रूबरू हुए छात्र
US Election 2024 : डोनाल्ड ट्रंप अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव के सर्वेक्षण में कमला हैरिस से मामूली बढ़त पर आगे 
Gonda News: गोंडा में दो युवकों की नृशंष हत्या से मचा हड़कंप, अलग-अलग जगहों पर मिला शव