लखीमपुर खीरी: केंद्रीय मंत्री सावित्री ठाकुर ने सुनी थारू समाज की महिलओं के दिल की बात

पारंपरिक वेशभूषा में थारू जनजाति की युवतियों ने किया जोरदार स्वागत

लखीमपुर खीरी: केंद्रीय मंत्री सावित्री ठाकुर ने सुनी थारू समाज की महिलओं के दिल की बात

पलिया कलां, अमृत विचार। महिला एवं बाल विकास मंत्रालय की केंद्रीय राज्यमंत्री सावित्री ठाकुर और इंस्टीट्यूट ऑफ डिजाइन एंड रिसर्च की अध्यक्ष शिप्रा शुक्ला संग तहसील व ब्लॉक पलिया के थारू जनजाति क्षेत्र चंदन चौकी के ग्राम गोबरौला में आरती राना के आवास पर स्वयं सहायता समूह की महिलाओं से संवाद करने पहुंची, जहां पारंपरिक वेशभूषा में थारू जनजाति की युवतियों ने उनका पुष्पवर्षा कर स्वागत, अभिनंदन किया।

670

केंद्रीय राज्यमंत्री महिला एवं बाल विकास मंत्रालय भारत सरकार सावित्री ठाकुर ने जनजातीय क्षेत्र के स्वयं सहायता समूह की महिलाओं से संवाद कर थारू हस्तशिल्प उत्पादों के निर्माण, विपणन की जानकारी ली और थारू हस्तशिल्प उत्पाद का निर्माण देखा। उन्होंने जाना कि इन उत्पादों के जरिये उनके समूह को कितनी आमदनी हो जाती है। कहा कि उन्हें थारू समाज से मिलकर बेहद खुशी की अनुभूति हो रही है। कार्यक्रम का संचालन परियोजना अधिकारी यूके सिंह ने किया। इस मौके पर डीपीओ भारत प्रसाद समेत अधिकारी मौजूद रहे।

गर्भवती महिलाओं की गोद भराई, शिशुओं को कराया अन्नप्राशन
कार्यक्रम में केंद्रीय राज्यमंत्री सावित्री ठाकुर व चेयरपर्सन शिप्रा शुक्ला संग पांच गर्भवती महिलाओं को पोषण किट देकर गोद भराई कार्यक्रम एवं छह माह के तीन शिशुओं को खीर खिलाकर अन्नप्राशन संस्कार कराया। इस गोद भराई और अन्नप्राशन संस्कार कार्यक्रम का संयोजन जिला कार्यक्रम अधिकारी भारत प्रसाद ने किया।

ये भी पढ़ें - लखीमपुर खीरी: एसडीएम के अर्दली की आंख खुली तो उड़े होश, घर में हो गई थी लाखों की चोरी