लखनऊ की खुशी को दोहरी स्वर्णिम सफलता, मंडलीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता

कृष्णा, विंध्यवासिनी, शिवानी और अंजलि ने भी जीते स्वर्ण

लखनऊ की खुशी को दोहरी स्वर्णिम सफलता, मंडलीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता

लखनऊ, अमृत विचार : मंडलीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता में लखनऊ के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया। बालिका वर्ग में लखनऊ टीम ओवरआल चैंपियन रही। लखीमपुर में 19 से 21 तक आयोजित हुई इस प्रतियोगिता में कृष्णा, खुशी, विंध्यवासिनी, शिवानी और अंजिल ने स्वर्ण पदक जीते। इसमें खुशी ने दोहरी स्वर्णिम सफलता दर्ज की।

अंडर 14 बालक वर्ग मेंचक्रवात से बदल सकता है मौसम, हल्की बारिश की संभावना में लखनऊ के कृष्णा ने दमदार प्रदर्शन कर स्वर्ण पदक जीता। इसके अलावा कृष्णा ने 200 व 400 मीटर में रजत पदक हासिल किये। अंडर-19 बालक वर्ग में लखनऊ के हर्ष कुमार ने 100 और 200 मीटर में रजत पदक पर कब्जा किया। अंडर 17 बालिका वर्ग में 200 मीटर और 400 मीटर दौड़ में लखनऊ जनपद की खुशी ने दोहरे स्वर्ण और कोमल ने दोहरे रजत पदक जीते। ऊंची कूद में बालिका वर्ग में अंडर 14, अंडर 17 और अंडर -19 तीनों आयु वर्गों में स्वर्ण पदक लखनऊ जनपद की क्रमश: विंध्यवासिनी, शिवानी सिंह और अंजलि ने जीते। 400 मीटर दौड़ में अंडर 17 बालक वर्ग में शिव कुमार निषाद ने स्वर्ण पदक प्राप्त किया। डिस्कस थ्रो अंडर 19 बालिका वर्ग में निशा खान ने कांस्य पदक हासिल किया।

अंडर-17 बालिका वर्ग में 3000 मीटर दौड़ स्वर्ण व रजत पदक पर क्रमशः प्रीति और रचना का कब्जा रहा। अंडर-17 बालक वर्ग में लखनऊ के दीपक शर्मा ने भाला फेंक में रजत पदक प्राप्त किया। अंडर 17 बालिका वर्ग में प्रीति यादव, अंडर-19 बालिका वर्ग में आयशा वर्मा और अंडर-17 बालक वर्ग में शिव कुमार निषाद व्यक्तिगत चैंपियन बने।

यह भी पढ़ेः लखनऊ: चक्रवात से बदल सकता है मौसम, हल्की बारिश की संभावना

ताजा समाचार

बरेली गोलीकांड: विवादित प्लॉट पर फिर कब्जा करने की कोशिश?, SSP ने भेजी पुलिस
पन्नू की हत्या की साजिश की भारतीय जांच के नतीजों पर 'सार्थक जवाबदेही' चाहता है अमेरिका 
अयोध्या: चार जिलों के विद्युत संविदा कर्मी 28 को देंगे मुख्य अभियंता कार्यालय पर धरना 
अमेरिका में McDonald’s का बर्गर खाने से 49 लोग बीमार, एक की मौत...शेयर में नौ प्रतिशत की गिरावट दर्ज  
राजस्थान में दर्दनाक हादसा: एक बस और ट्रॉले की टक्कर में तीन लोगों की मौत, 40 से अधिक घायल
2 दिसंबर से पूरे प्रदेश में जेल भरो आंदोलन शुरू करेंगे माध्यमिक शिक्षक, अधिकारों को लेकर निदेशालय पर गरजे माध्यमिक शिक्षक