सुलतानपुर: संपूर्णानंद का नाम हटाए जाने पर बिफरे कांग्रेसी, प्रदर्शन कर राज्यपाल को भेजा ज्ञापन

महापुरुषों की विरासत को खत्म करना चाहती है भाजपा सरकारः जिलाध्यक्ष

सुलतानपुर: संपूर्णानंद का नाम हटाए जाने पर बिफरे कांग्रेसी, प्रदर्शन कर राज्यपाल को भेजा ज्ञापन

सुलतानपुर, अमृत विचार। बनारस में पुराने आधुनिक स्टेडियम से बाबू संपूर्णानंद का नाम हटाए जाने को लेकर कांग्रेसियों ने कड़ा विरोध जताया है। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय के निर्देश पर जिलाध्यक्ष अभिषेक सिंह राणा के नेतृत्व एवं शहर अध्यक्ष शकील अंसारी की उपस्थिति में सैकड़ों की संख्या में कांग्रेसी जिला कांग्रेस कमेटी कार्यालय से निकलकर राजीव गांधी (तिकोनिया पार्क) पहुंचे।

जहां उन्होंने राजीव गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर बनारस के पुराने आधुनिक स्टेडियम से बाबू संपूर्णानंद का नाम हटाए जाने को लेकर जमकर विरोध प्रदर्शन किया। तत्पश्चात कलेक्ट्रेट पहुंचे कांग्रेसियों ने जिलाधिकारी के प्रतिनिधि के तौर पर पहुंचे सिटी मजिस्ट्रेट के माध्यम से राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन सौंपा। कांग्रेस जिलाध्यक्ष अभिषेक सिंह राणा ने भाजपा सरकार के इस आमार्यदित्य कृत्य को हम कांग्रेस जन कड़ा विरोध करते हैं।

संपूर्णानंद जैसे लोकप्रिय मनीषी, राजनेता का किसी भी प्रतिष्ठान से नाम हटा दिया जाना यह काशी वासियों के भावनाओं का ही नहीं बल्कि देश प्रदेश की भावनाओं का अपमान है, प्रधानमंत्री जी या भूल रहे हैं कि बनारस का वाराणसी नाम डॉक्टर संपूर्णानंद जी द्वारा रखा गया है। वरिष्ठ कांग्रेस नेता ओपी चौधरी ने कहा कि यह वही भारतीय जनता पार्टी की सरकार है जो महापुरुषों का अनादर करती चली आ रही है।

इसके पूर्व में भी कई महापुरुषों के नाम से बने  संस्थानो का नाम बदलकर महापुरुषों की विरासत को खत्म करना चाहती है। हम कांग्रेस जन इसका घोर विरोध करते है। इस मौके पर शहर अध्यक्ष शकील अंसारी, वरिष्ठ नेता ओपी चौधरी, नफीस फारुकी, रणजीत सिंह सलूजा, सुब्रत सिंह सनी,  मनोज कुमार शुक्ला, मनोज तिवारी, हाजी फिरोज अहमद, आवेश अहमद, ममनून आलम, विनय त्रिपाठी आदि रहे। 

यह भी पढ़ें:-बाराबंकी: तनुज बोले- भाजपा ने संपूर्णानंद की विरासत व योगदान का किया अपमान

 

ताजा समाचार

Kannauj: आर्डर, आर्डर, थानाध्यक्ष तालग्राम अदालत में हाजिर हों!...खाकी मनमानी पर उतारू; FIR दर्ज हुए 42 महीने बीते पर नहीं लगी चार्जशीट व अंतिम रिपोर्ट
लखनऊ: जुलाई से नहीं मानदेय, कैसे मनाएंगे दिवाली...
बरेली कॉलेज में अब असाइनमेंट से होगी मिड टर्म परीक्षा
Kannauj: मनरेगा में भुगतान को लेकर जारी होगा चार बीडीओ को नोटिस, सीडीओ बोले- कम भुगतान होने पर भी मांगा जाएगा जवाब
Lakhimpur Kheri News : डीएम खीरी को राष्ट्रपति ने दिया नेशनल अवार्ड: जिलाधिकारी ने एक्स के माध्यम से दी जानकारी
लखनऊ: रेरा में परियोजनाओं के पंजीयन का बढ़ा ग्राफ, जनवरी से अक्टूबर तक लगभग 220 नवीन परियोजनाएं हुईं पंजीकृत