प्रयागराज: दोस्तों संग गंगा नदी में नहाने गए दो सगे भाइयों की डूबने से मौत, परिजनों में कोहराम

  प्रयागराज: दोस्तों संग गंगा नदी में नहाने गए दो सगे भाइयों की डूबने से मौत, परिजनों में कोहराम

प्रयागराज, अमृत विचार। दोस्तों संग गंगा नदीं में नहाने गए दो सगे भाइयों की डूबने से मौत हो गई। घटना के दौरान साथी दोस्तों ने डर के कारण दोनों को छोड़कर भाग निकले। दोस्तों ने डूबने वालों के घरवालों को भी घटना की जानकारी नहीं दी। देर शाम होने के बाद दोनों भाइयों के घर न पहुंचने पर परिजन परेशान होकर खोजबीन करने लगे। काफी देर के बाद दोस्तों ने घटना के बारे में बताया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने काफी तलाश के बाद शवों को नदी से बरामद कर लिया।

जानकारी के मुताबिक कैंट थाना अंतर्गत अशोक नगर के रहने वाले राजू पाल के दो बेटों में आयुष (12) और अविनाश (9) अपने कुछ दोस्तों के साथ गंगा नहाने गए थे। नाहते हुए दोनों अचानक गंगा में डूब गए जिससे दोनों की मौत हो गई। दोनों सोमवार दोपहर बाद कैंट कछार में मोहल्ले के लड़कों के साथ गंगा नहाने गए थे। दोनों भाइयों के गंगा में डूबता देख डर के कारण बाकी साथी मौके से भाग निकले थे।

दोनों के घर न पहुंचने पर परेशान घरवालो ने जब खोजबीन शुरू की तो काफी देर बाद दोस्तों ने घरवालों को घटना के बारे में बताया। इसके बाद परिवार वालों ने सूचना पुलिस को दी। पुलिस साथी दोस्तों के साथ घटना स्थल पर पहुंची और गोताखोरों की मदद से दोनों भाइयों की खोजबीन शुरू करा दी।  जिसके बाद दोनों का शव बरामद किया गया। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया, वहीं परिवार में बेटों की मौत से कोहराम मचा है।

ये भी पढ़ें - मोहिनी हत्याकांड: आरोपी अधिवक्ता की जमानत अर्जी खारिज, नहीं काम आई दलीलें

ताजा समाचार

Lakhimpur Kheri News : डीएम खीरी को राष्ट्रपति ने दिया नेशनल अवार्ड: जिलाधिकारी ने एक्स के माध्यम से दी जानकारी
लखनऊ: रेरा में परियोजनाओं के पंजीयन का बढ़ा ग्राफ, जनवरी से अक्टूबर तक लगभग 220 नवीन परियोजनाएं हुईं पंजीकृत
Kannauj: 10 नवंबर को ओएमआर शीट पर होगी छात्रवृत्ति परीक्षा; शहर के आठ माध्यमिक स्कूल बनाए गए परीक्षा केंद्र
Kannauj: पीड़िताओं का उठ गया शासन से भरोसा, राज्य महिला आयोग की सदस्य की जनसुनवाई में नहीं आई कोई भी पीड़िता
दिल्ली की अदालत ने अमानतुल्लाह खान की जमानत याचिका पर ईडी से जवाब मांगा
भारतीय समाज में ननद-भाभी के रिश्ते की एक अनूठी परंपरा: हाईकोर्ट ने की टिप्पणी