बहराइच: पूर्व ग्राम प्रधान के खेत में मिला प्रतिबंधित मवेशी का अवशेष, ग्रामीणों में आक्रोश

जानकारी मिलने पर पहुंचे एसडीम और थानाध्यक्ष, जांच शुरू

बहराइच: पूर्व ग्राम प्रधान के खेत में मिला प्रतिबंधित मवेशी का अवशेष, ग्रामीणों में आक्रोश

बहराइच, अमृत विचार। यूपी के बहराइच जिले के ग्राम पंचायत पकड़िया दीवान गांव के पूर्व ग्राम प्रधान और भाजपा नेता के खेत में सोमवार को प्रतिबंधित मवेशी का अवशेष मिला। इससे हड़कंप मच गया। सूचना मिलने पर अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है।

मोतीपुर थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत पकड़िया दीवान के ग्राम प्रधान तिलकराम लोधी का खेत मजरा केलापुरवा में है। पूर्व ग्राम प्रधान गायघाट मंडल के पूर्व भाजपा अध्यक्ष भी हैं। उनके गन्ने के खेत में सोमवार सुबह गो वंश का अवशेष मिला। जिसके चलते गांव के लोगों में आक्रोश फैल गई। पूर्व भाजपा मंडल अध्यक्ष ने इसकी जानकारी पुलिस को दी। 

मौके पर उपजिलाधिकारी संजय कुमार और थानाध्यक्ष आरके पांडेय पहुंचे। उन्होंने जांच की। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि जांच चल रही है। इसके बाद केस दर्ज किया जायेगा। एसडीएम संजय कुमार ने बताया कि अवशेष को जांच के लिए मथुरा भेजा जा रहा है।

यह भी पढ़ें:-Bhadohi News: भदोही में नेशनल इंटर कालेज के प्रिंसिपल की गोली मारकर हत्या, इलाके में सनसनी

 

ताजा समाचार

बरेली : गूगल के ज्ञान ने करा दी सपा नेता की फजीहत, महर्षि वाल्मीकि के बारे में ये क्या लिख दिया...
PM मोदी डिग्री विवाद: केजरीवाल को लगा बड़ा झटका, सुप्रीम कोर्ट ने खारिज की याचिका, समन रखा बरकरार
Kanpur News: एसएनके के स्टॉक का मिलान करने में उलझी टीम...करोड़ों रुपये की कर अपवंचना का हो सकता है खुलासा
छत्तीसगढ़: सड़क हादसे में एक ही परिवार के तीन लोगों की मृत्यु, एक बालिका घायल
कानपुर में यातायात विभाग ने शहर को बचाने के लिए तैयार किया प्लान: अब रिक्शा और ऑटो इसी 30 नए रूट पर चलेंगे
UP by-polls: करहल से सपा प्रत्याशी तेज प्रताप यादव ने किया नामांकन, अखिलेश और डिंपल भी रहे मौजूद