आज का राशिफल। 18 अक्टूबर, 2024

आज का राशिफल। 18 अक्टूबर, 2024

मेष

आज कार्यक्षेत्र में कड़ी मेहनत के बाद सफलता मिलेगी। आपकी प्रतिभा को सम्मान मिलेगा। किन्तु आज अपने चरित्र को अच्छा रखें। बिना जांच-पड़ताल के निवेश करने से आर्थिक हानि हो सकती है। आप गूढ़ विद्याओं की तरफ आकर्षित हो सकते हैं।

वृष

आज दिन की शुरुआत में आपको काफी दौड़धूप करनी पड़ सकती है। गैस और पित्त की समस्या हो सकती है। स्वयं द्वारा बनाये हुए नियमों की स्वतः अवहेलना न करें। बड़े भाई-बहन को लेकर थोड़े तनाव में आ सकते हैं। धन संबंधी परेशानियों में घिरे रहेंगे।

मिथुन

आज प्रेम संबंधों में परस्पर समर्पण की भावना में वृद्धि होगी। आपको कार्यक्षेत्र में पदोन्नति मिल सकती है। घर के बड़े-बुजुर्ग आपके काफी प्रसन्न रहेंगे। व्यापार में आ रहे विघ्नों पर विजय प्राप्त कर लेंगे। दूसरों पर ज्यादा निर्भर न रहें।

कर्क

आज पाचन तंत्र में कुछ परेशानी हो सकती है। मार्केटिंग क्षेत्र से जुड़े लोगों को अच्छे आर्डर मिल सकते हैं। व्यापार में अपेक्षा से अधिक धन लाभ प्राप्त होगा। अपनी महत्वाकांक्षाओं को पूरा करने के लिए परिश्रम करेंगे। विदेश यात्रा से धन लाभ मिलेगा।

सिंह

आज जीवनसाथी आपके ऊपर नाराज हो सकते हैं। व्यर्थ के प्रपञ्चों से आपको दूर रहना चाहिए। आपको सहकर्मियों का साथ नहीं मिलेगा। शेयर और जोखिम भरे निवेशों में थोड़ी परेशानी होगी। शारीरिक और मानसिक थकान हो सकती है।

कन्या

आज सामाजिक और व्यावसायिक क्षेत्र में नए विरोधी उभर सकते हैं। प्रेम संबंधों में शंका की भावना न पनपने दें। गुप्त विद्याओं के प्रति आपका रूझान बढ़ेगा। बच्चों की सेहत का ध्यान रखें। जिस काम में मन न लग रहा हो तो उसे बिल्कुल न करें।

तुला

आज संतान की उपलब्धि से प्रसन्न होंगे। साहस और बुद्धिमत्ता युक्त निर्णय लेने से आपको व्यवसाय में शानदार सफलता मिलेगी। मांगलिक कार्यक्रम में सम्मिलित हो सकते हैं। कुंवारे व्यक्तियों को विवाह के अवसर मिलने के योग बन रहे हैं। सरकारी नौकरी में कार्यभार बढ़ेगा।

वृश्चिक

आज आपके जीवनस्तर में वृद्धि होगी। विद्यार्थी पढ़ाई के साथ-साथ कुछ अतिरिक्त जॉब करने की योजना बनायेंगे। निसन्तान दम्पतियों को शुभ समाचार मिल सकते हैं। वैवाहिक जीवन में प्रेम भाव बढ़ेगा। विरोधी भी आपकी प्रतिभा का उत्साह बढ़ायेंगे।

धनु

आज समाज में आपकी प्रतिष्ठा बढ़ेगी। अपने व्यवहार में लचीलापन रखें। घर में सकारात्मक ऊर्जा बनी रहेगी। सम्पत्ति के मामलों में विजय प्राप्त हो सकती है। कारोबारी उद्देश्य से यात्रा हो सकती है। नया व्यापार शुरू करने में सफलता मिलेगी। अपनी वाणी में संयम भाव रखें।

मकर

आज युवा जातक प्रेमी जन से प्रणय निवेदन कर सकते हैं। स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं में सुधार होने की संभावना है। आप सिनेमा में रुचि ले सकते हैं। नए दोस्त बनने के योग बन रहे हैं। अपने काम से काम रखें दूसरों के मामले में हस्तक्षेप न करें।

कुंभ

आज आप कहीं दूर की यात्रा कर सकते हैं। व्यायाम और ध्यान अवश्य करें। प्रत्येक समस्या का व्यवहार कुशलता से समाधान निकाल लेंगे। बच्चों के लिए कुछ उपहार ले सकते हैं। परिवार में आपका वर्चस्व बढ़ेगा। पुरानी यादें दोबारा ताजा होंगी।

मीन

आज यदि पार्टनरशिप में कोई व्यापार कर रहे हैं, तो उसमें पारदर्शिता अवश्य रखें। आईटी से जुड़े व्यवसाय से धन लाभ प्राप्त होगा। आज आपकी कोई गोपनीय बात बाहर आ सकती है। कुछ लोग आपकी निश्छलता का गलत फायदा उठाने का प्रयास करेंगे।