राजा राम का हुआ राजतिलक, मनी दीपावली : रुदौली की रामलीला में हुआ भावपूर्ण मंचन 

राजा राम का हुआ राजतिलक, मनी दीपावली : रुदौली की रामलीला में हुआ भावपूर्ण मंचन 

अयोध्या, अमृत विचार : रुदौली में रामलीला महोत्सव के अंतिम दिन सोमवार की रात्रि में राजा राम चन्द्र के राज तिलक की लीला का भावपूर्ण मंचन प्रस्तुत किया गया।

दिखाया गया की अयोध्या का हर घर खुशियों के दीयों से प्रकाशमय हो गया। अयोध्या में राजा राम चन्द्र के दरबार में प्रसन्न्ता और सम्पन्नता का आगमन हुआ। चहुंओर हर्ष और उल्लास के बीच अनेक नृत्य नाटिकाओं के सहारे कलाकारों ने धर्म की विजय को सुन्दर ढंग से प्रस्तुत कर दर्शकों में रोमांच बनाये रखा। इसी के साथ इस साल के रामलीला मंचन का समापन हुआ। श्रीराम का राज्याभिषेक एक मुख्य आकर्षण रहा जहां राम को घर्म और मर्यादा के प्रतीक के रूप में अयोघ्या के राजा के रूप में सिंहासन पर स्थापित किया गया। दर्शकों की तालियों और श्री राम की जय के जयकारों के बीच राजा राम के राज्याभिषेक का कलाकारों ने अपनी कला प्रतिभा के सहार जीवंत रूप प्रदान किया।

राज तिलक के बाद कलाकारों ने विभिन्न नृत्य नाटिकाओं का सुन्दर और भावपूर्ण मंचन करते हुए सभी को धर्म की विजय का प्रेरक संदेश दिया। बता दें कि शैलेंद्र शर्मा भी पिछले 3 दशक से रामलीला मे  विभिन्न पात्रों का अभिनय करते आये है। उन्होंने बताया कि 1990 से रामलीला में अभिनय कर रहे है। ना सिर्फ वो बल्कि उनके चाचा पंडित जुगल किशोर शर्मा, उनके बाबा स्वर्गीय पंडित सागरमल शर्मा और उनके भांजे रौनक शर्मा कुल मिलाकर चार पीढ़ियाँ रामलीला के मंचन से जुड़ी हुई है