कासगंज : भारतीय किसान यूनियन ने कानूनगो और लेखपाल पर लगाया मनमानी का आरोप

कहा मनमानी करने वाले राजस्व कर्मियों पर की जाए कार्रवाई

कासगंज : भारतीय किसान यूनियन ने कानूनगो और लेखपाल पर लगाया मनमानी का आरोप

पटियाली, अमृत विचार। जमीन की पैमाइश हो या फिर हिस्सा प्रमाण पत्र बनवाने की जरुरत। सब में लेखपाल और कानूनगो मनमानी कर रहे हैं। गांव नागर कंचन पुर का लेखपाल पूरी तरह से भ्रष्टाचार में डूबा हुआ है। यह कहना है भारतीय किसान यूनियन टिकैत गुट के पदाधिकारियों का। जिन्होंने पटियाली एसडीएम को ज्ञापन देकर कार्रवाई की मांग की है।

एसडीएम कुलदीप सिंह को दिए गए ज्ञापन में भारतीय किसान यूनियन के पदाधिकारियों ने कहा है कि लेखपाल द्वारा हिस्सा प्रमाण पत्र फर्द बनवाने के नाम पर अवैध रूप से रूपए की मांग की जाती है। नागर कंचनपुर गांव का लेखपाल काफी भ्रष्ट है। तमाम मामले लंबित है।लेखपाल रिपोर्ट नहीं लगा रहा। लेखपाल के साथ कानूनगो भी लापरवाह है। भारी वारिश के कारण पटियाली क्षेत्र में पिछले दिनों फसलें बर्बाद हो गई थी, लेकिन कोई सर्वे अभी तक नहीं किया गया। सर्वे न होने के कारण किसानों को मुआवजा नहीं मिल पा रहा है। किसान यूनियन का आरोप है कि डीएपी खाद के लिए किसानों को दर दर भटकना पड़ रहा है। पर्याप्त खाद होने के दावे किए जा रहे हैं, लेकिन किसानों को खाद नहीं मिल रही। कालाबाजारी तेजी से हो रही है। किसान यूनियन के नेता नुरुल इस्लाम के नेतृत्व में दिए गए ज्ञापन में किसानों ने चेतावनी दी है कि यदि समस्याओ का समाधान नहीं हुआ तो आंदोलन किया जाएगा। यूनियन के जिलाध्यक्ष कृष्णा यादव ने एसडीएम से समस्याओ के समाधान की मांग की है।