अमरोहा: निकाह के बाद दुल्हन को छोड़ गया दूल्हा; इस बात पर हुआ था गुस्सा...

अमरोहा: निकाह के बाद दुल्हन को छोड़ गया दूल्हा; इस बात पर हुआ था गुस्सा...

अमरोहा, अमृत विचार। नौगांवा सादात थाना क्षेत्र में रविवार रात बारात लेकर आए दूल्हे ने निकाह पढ़ाने के बाद दुल्हन को साथ ले जाने से इनकार कर दिया। दहेज में बाइक और पांच लाख रुपये की मांग पूरी न होने पर दुल्हन को छोड़कर चला गया। इससे बरात में हड़कंप मच गया। दुल्हन पक्ष के लोगों ने पुलिस से शिकायत कर कार्रवाई की मांग की है।
   
यह मामला नौगांवा सादात थाना क्षेत्र के गांव बीलाना का है। गांव में किसान दिलदार का परिवार रहता है। उन्होंने अपनी बेटी शिफा का रिश्ता अमरोहा नगर के मोहल्ला बस्ती में रहने वाले सलमान के साथ किया था। उनका आरोप है कि रिश्ते के समय सलमान ने कोई अपनी मांग नहीं रखी थी। रिश्ता होने के बाद शादी की तैयारी शुरू कर दी गई। 13 अक्टूबर रविवार को गांव में बरात पहुंची। 

पूरा परिवार और रिश्तेदार बरातियों की खातेदारी में लगा हुए थे। निकाह पढ़ाया गया। लेकिन निकाह के बाद दुल्हे ने हंगामा करना शुरू कर दिया। बताया कि दूल्हे को दहेज में एक बाइक और पांच लाख रुपये नहीं मिले थे। इसे लेकर उसने दुल्हन को साथ ले आने से इनकार कर दिया और बरात छोड़कर घर चला गया। 

दूल्हे की इस हरकत से शादी की खुशियां गम में बदल गईं। दूल्हा पक्ष और दुल्हन पक्ष के लोगों की पंचायत हुई। देर रात तक पंचायत चली, लेकिन दूल्हा अपनी मांग पर अड़ा रहा। अंत में सोमवार सुबह दुल्हन पक्ष के लोगों ने थाने पहुंच कर मामले की शिकायत पुलिस से की। थाना प्रभारी प्रेमपाल सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।

यह भी पढ़ें- Badaun: लापरवाही करने पर दारोगा निलंबित, मृतका का हुआ अंतिम संस्कार, असफपुर गांव में पुलिस बल तैनात

 

ताजा समाचार

प्रियंका गांधी का चुनावी डेब्यू, वायनाड से लड़ेंगी लोकसभा का उपचुनाव
UP: मिल्कीपुर सीट से भी उपचुनाव का रास्ता साफ, सपा सांसद अवधेश प्रसाद के खिलाफ मुकदमा वापस लेंगे बाबा गोरखनाथ
बाराबंकी: देवा मेला की तैयारियों के निरीक्षण करने पहुंचे ADM ने ADO को लगाई फटकार, कहा- शौचालय निर्माण शुरू कराओ, रात में यहीं रुकूंगा
Kanpur: कोलकता के डॉक्टरों के समर्थन में अनशन पर बैठा आईएमए, उठाई 10 सूत्रीय मांग
लखनऊ: निरस्त होगा जनेश्वर इन्क्लेव के पांच फ्लैटों का आवंटन, प्रक्रिया से पहले आए 238 आवेदन
Kanpur में नवविवाहिता को मार डाला: मरने से पहले पिता को फोन पर बोली- पापा बचा लो, इन लोगों ने जहर दिया, 10 पर रिपोर्ट दर्ज