प्रयागराज: डेंगू की चपेट में युवा, अब तक 129 मरीजों की पुष्टि...बच्चे भी शामिल

प्लेटलेट्स के लिए परेशान हो रहे परिजन

प्रयागराज: डेंगू की चपेट में युवा, अब तक 129 मरीजों की पुष्टि...बच्चे भी शामिल

प्रयागराज, अमृत विचार। जिले में डेंगू ने पांव पसारना शुरू कर दिया है। जिससे शहर और ग्रामीण इलाकों में खतरा मंडराने लगा है। इसकी चपेट में युवा और बच्चे दोनों शामिल है। हालांकि युवाओं की संख्या ज्यादा है। अब तक की रिपोर्ट के आधार पर 129 मरीज पाए गये है। 

प्रयागराज में डेंगू का कहर अब बढ़ता जा रहा है। डेंगू की चपेट में बुजुर्गो से ज्यादा युवा आ रहे है। बच्चे भी इस कहर से अछूते नही है। डॉक्टरों की रिपोर्ट के आधार पर आंकड़े की बात करें तो अब तक मरीजों में करीब 70 प्रतिशत युवा संक्रमित पाए गए है। इस संक्रमण से छोटे बच्चे भी प्रभावित हो रहे है। मलेरिया विभाग की बात करें तो जिले में अब तक मरीजों की संख्या 129 पहुंच चुकी हैं। इन मरीजों की पुष्टि एलाईजा जांच के बाद हुई है।  जिला मलेरिया अधिकारी आनंद सिंह ने बताया कि शहरी क्षेत्र के लोगों में डेंगू के लक्षण ज्यादा पाए गए है। शहरी क्षेत्र में एलाइजा जांच के बाद कुल 97 मरीज मिले है। जबकि 32 मरीज ग्रामीण क्षेत्र में पाए गए हैं।

जिनकी पुष्टि, वही मान्य
डेंगू के मरीजों की पुष्टि को लेकर भी कई तरह के सवाल उठे है। जिसमे बताया गया है कि स्वास्थ्य विभाग उन्हीं को डेंगू का मरीज मानता है जिनकी एलाइजा जांच में पुष्टि होती है। एलाइजा की जांच मोतीलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज और तेज बहादुर सप्रू चिकित्सालय दो ओ जगहों पर हो रही है। 

विभागीय रिकार्ड में सिर्फ दो मरीज
जिला मलेरिया अधिकारी आनंद सिंह ने 13 अक्टूबर को एक लिस्ट जारी की थी, जिसमे डेंगू के सिर्फ 2 मरीजों को अस्पताल में भर्ती दिखाया गया था। जबकि हकीकत कुछ और ही है। सरकारी और प्राइवेट अस्पतालों में बने डेंगू के वार्ड में मरीज भरे पड़े है। परिवार के लोग प्लेटलेट्स के लिए ब्लड बैंक का चक्कर लगा रहे हैं लेकिन उन्हें प्लेटलेट्स उपलब्ध नही हो पा रहा है।

ये भी पढ़ें- प्रयागराज : रेजिडेंट डॉक्टरों ने खोला मोर्चा, कसर से किया बहिष्कार, सुरक्षा की उठाई मांग