Nobel Peace Prize 2024 : जापानी संगठन Nihon Hidankyo को मिला नोबेल शांति पुरस्कार, जानिए क्या है उनका योगदान

Nobel Peace Prize 2024 : जापानी संगठन Nihon Hidankyo को मिला नोबेल शांति पुरस्कार, जानिए क्या है उनका योगदान

स्टॉकहोम। इस वर्ष का नोबेल शांति पुरस्कार जापान के हिरोशिमा और नागासाकी बम विस्फोटों में जीवित बचे लोगों के संगठन‘निहोन हिडांक्यो’ को दिया गया है। नोबेल समिति ने शुक्रवार को एक बयान में कहा कि वर्ष 2024 के लिए जापानी संगठन निहोन हिडांक्यो को नोबेल शांति पुरस्कार देने का फैसला किया गया है। हिरोशिमा और नागासाकी के परमाणु बम से बचे लोगों का निहोन हिडांक्यो संगठन को परमाणु हथियारों से मुक्त दुनिया को प्राप्त करने अपने प्रयासों के लिये शांति पुरस्कार दिया गया है। इसे हिबाकुशा के नाम से भी जाना जाता है। 

इस संगठन ने प्रयास किया है कि परमाणु हथियारों का फिर कभी इस्तेमाल नहीं किया जाना चाहिए। इस संगठन ने परमाणु निरस्त्रीकरण के लिए हजारों गवाहियां दी, संकल्प और सार्वजनिक अपील जारी की, और संयुक्त राष्ट्र और विभिन्न शांति सम्मेलनों में वार्षिक प्रतिनिधिमंडल भेजकर परमाणु हथियारों के उपयोग के खिलाफ आवाज उठाई है। समिति ने कहा है कि इस संगठन के प्रयासों ने परमाणु हथियारों के उपयोग के खिलाफ एक मजबूत अंतरराष्ट्रीय मानक स्थापित करने में महत्वपूर्ण योगदान दिया है, जिसे "परमाणु तबू" के नाम से जाना जाता है। 

यह पुरस्कार ऐसे समय में दिया गया है जब परमाणु हथियारों के उपयोग का खतरा बढ़ रहा है, और नोबेल शांति पुरस्कार समिति ने इस खतरे के खिलाफ आवाज उठाने के लिए के निहोन हिडांक्यो के प्रयासों की सराहना की है। 

ये भी पढ़ें : Nobel Prize Winner 2024: दक्षिण कोरियाई लेखिका हान कांग को साहित्य का नोबेल पुरस्कार 

ताजा समाचार

पीलीभीत: झूले की अनुमति न मिलने पर आयोजन समिति ने बंद किया मेला, राज्यमंत्री ने पहुंचकर कराया समाधान
लखीमपुर खीरी: डीएम का आदेश बेअसर, चिल्ड्रन एकेडमी में हुई पीटीएम, अभिभावकों में नाराजगी
Doctors की लापरवाही पर हाईकोर्ट का कड़ा निर्देश, कहा- पॉक्सो मामलों में आयु निर्धारण के लिए तर्कसंगत रिपोर्ट तैयार करें चिकित्सक
Ghaziabad News: गाजियाबाद में यति नरसिंहानंद का करीबी गिरफ्तार, जानें मामला
Etawah: सपा नेता शिवपाल बोले- BJP को सत्ता से हटाने के लिए शुरू करेंगे नई क्रांति, इस बात को लेकर भाजपा पर खूब बरसे...
Air India के विमान की हुई सुरक्षित लैंडिग, करीब एक घंटे से हवा में लगा रहा था चक्कर